कियारा आडवाणी को मिला 6 लाख रुपए का दिवाली गिफ्ट, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी मिली ऐसी चीज
Kiara Advani and Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शादी होने के बाद से सभी त्योहार एकसाथ मनाते हैं। खासतौर पर दिवाली दोनों का फेवरेट त्योहार है। कियारा आडवाणी ने खुद बताया था कि उन्हें दिवाली बहुत ज्यादा पसंद है क्योंकि इस मौके पर उन्हें पति की तरफ से बेशकीमती तोहफे मिलते हैं।
कियारा आडवाणी ने पति के लिए कही थी ऐसी बात
कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह काफी लकी हैं क्योंकि उनके पति उन्हें काफी गिफ्टस देते हैं। कियारा ने कहा था- सिद्धार्थ अक्सर मेरे लिए गिफ्ट लेकर आते हैं जिनमें से कुछ काफी कीमती भी होते हैं। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे ऐसा पति मिला है।

डेढ़ लाख रुपए के डायमंड ईयररिंग
कियारा ने कहा था- औरतों को गिफ्ट पसंद होता है और अगर वो उनके पति ने दिया हो तो उसकी कुछ और ही बात होती है। कियारा ने बताया था कि शादी के बाद पहली दिवाली पर सिद्धार्थ ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर डेढ़ लाख रुपए के डायमंड ईयररिंग दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी को 6 लाख रुपए का एक बैग भी गिफ्ट किया था।
कियारा ने सिद्धार्थ को दिया था ऐसा गिफ्ट
वहीं पत्नी कियारा आडवाणी ने भी पहली दिवाली पर अपने पति को गिफ्ट दिया था। कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को गिफ्ट में सोने की चेन दी थी। वहीं जब कियारा से पूछा गा था कि दिवाली के अलावा सिद्धार्थ ने उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी पर क्या गिफ्ट दिया तो कियारा के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था। कियारा ने कहा था- सिद्धार्थ ने ढेर सारा प्यार गिफ्ट में दिया है।
कियारा और सिद्धार्थ ने दिल्ली में मनाई दिवाली
आपको बता दें कि करवाचौथ से लेकर दिवाली जैसे त्योहार मनाने के लिए कियारा आडवाणी अपने ससुराल यानी दिल्ली पहुंचती हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सभी त्योहार दिल्ली में परिवार के साथ मनाते हैं। इस बार दिवाली के मौके पर भी सिद्धार्थ और कियारा मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे जगां उन्होंने परिवार के साथ दिवाली की खुशियां शेयर कीं।












Click it and Unblock the Notifications