एयरपोर्ट पर इस हरकत से गुस्सा हुईं कियारा आडवाणी, पूछा- 'हो गया क्या...'
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर डिजाइनर डेनिम जैकेट पहनी हुए नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में कियारा गुस्से में नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर पैपराजी कियारा की फोटो खींच रहे थे। इस दौरान कियारा ने मास्क न लगाने पर सवाल किया और नाराजगी जताई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मास्क नहीं लगाने पर गुस्सा हुईं कियारा
कियारा ने पैपराजी से पूछा कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया हुआ है तो किसी भी फोटोग्राफर्स ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद कियारा ने पूछा कि क्या कोरोना खत्म हो गया है तो मजाक करते हुए फोटोग्राफर्स ने भी कहा कि यस मैम, अब चला गया है।
Kiara Advani at the Mumbai airport. pic.twitter.com/51CHIyvaQS
— HT Entertainment (@htshowbiz) March 9, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कियारा आडवाणी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कियारा एयरपोर्ट लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो कि उन्हें और हसीन बना रहा है। वर्कफ्रंट पर एक्टिव रहने के साथ-साथ कियारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
शादी के कार्यक्रम में कियारा ने किया डांस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले, इशिता की शादी से कियारा के वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। एक वीडियो में कियारा और इशिता 'द स्काई इज पिंक' के मेम्बा गाने पर आयशा के लिए डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
एक और डांस वीडियो हुआ था वायरल
इस दौरान पार्टी में मौजूद अन्य लोग भी इस गाने पर डांस करने के लिए फ्लोर पर आ जाते हैं। एक अन्य वीडियो में उन सभी को एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए भी दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications