Khuda Haafiz 2 Box Office: दूसरे दिन कमाई में उछाल के बाद धाक नहीं जमा पाई विद्युत की फिल्म, कुछ ऐसा रहा हाल
खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में सिर्फ 3 करोड़ का कारोबार कर पाई। साथ ही फिल्म को फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 2 अग्नि परीक्षा 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्युत जामवाल की बेहतरीन एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल देखा गया।

फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
एक्टर विद्ययुत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 2 अग्नि परीक्षा का पहला दिन रिस्पॉन्स ठंडा रहा। इस एक्शन ड्रामा ने पहले दिन लगभग ₹1.25 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन अच्छा बिजनेस किया। लेकिन इसके बावजूद फैंस की ओर से फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। अब रविवार के बाद फिल्म इस पूरे सप्ताह देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या खास कमाल कर पाती है। फिलहाल फिल्म को इस साल फ्लॉप फिल्मों की गिनती में शामिल किया जा रहा है।
क्या फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेगी फिल्म?
बता दें कि, साल 2020 में इस फिल्म का पहला पार्ट खुदा हाफिज रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्युत को समीर के रूप में देखा गया, जो अपनी अपहृत पत्नी नरगिस को बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ता है। फिल्म में जहां महिलाओं की तस्करी और उनके यौन शोषण के मुद्दे को दिखाया गया था। फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। अब देखना होगा कि इस फिल्म का ये सीक्वल फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications