'सोढ़ी' के लापता होने पर खिचड़ी एक्टर से पुलिस ने पूछे थे अजीब सवाल, बोले-'उन्हें लगा मैं बच रहा हूं'
Gurucharan Singh: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कुछ दिनों पहले लापता हो गए थे। हालांकि 24 दिनों बाद वह अपने घर सही सलामत वापस लौट आए। एक्टर के अचानक गायब होने के बाद कई सितारों से पुलिस ने पूछताछ की थी।
गुरुचरण सिंह के गायब होने के बाद उनके परिवार वाले, फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे परेशान हो गए थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने तमाम कोशिशें की लेकिन एक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच 'खिचड़ी' एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने एक बड़ा खुलासा किया।

'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'खिचड़ी' और 'वागले की दुनिया' से फेमस हुए एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने बताया कि जब गुरुचरण सिंह गायब हुए थे तो पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की थी। जबकि वह गुरुचरण सिंह केवल एक ही बार मिले हैं। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जेडी मजीठिया ने बताया कि उनसे पुलिस ने किस तरह के सवाल पूछे थे।
जेडी मजीठिया ने कहा कि, 'मुझे एक एक्टर ने फोन किया था जिसके बाद पता चला कि गुरुचरण सिंह लापता हैं। वह बहुत डरी हुई थी और उसने मुझे कई बार परेशान होकर फोन किया। मैं एक चैनल की मीटिंग में था, फिर भी मैंने फोन उठाया। उसने मुझे बताया कि वह उसे मुंबई के एयरपोर्ट पर लेने गई थी, लेकिन वह नहीं आया। मुझे कुछ गड़बड़ लगी, इसलिए मैंने तुरंत CINTAA, असित मोदी और चैनल को फोन किया। मैं उनके संपर्क में था और बाद में जब दिल्ली पुलिस आई तो मुझसे भी पूछताछ की गई।'
जेडी मजीठिया ने आगे कहा कि, 'पुलिस ने अच्छे से कार्रवाई की थी। जब मैं पहले दो दिनों तक उनसे नहीं मिला तो पुलिस को लगने लगा कि मैं उनसे बच रहा हूं। उन्होंने मुझसे बहुत सारे टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछे। गुरुचरण सिंह से केवल मैं एक बार किसी प्रोग्राम में मिला हूं उसके अलावा हम दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई।'
बता दें कि, 24 दिनों बाद घर वापस लौटने के बाद गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया था कि जानबूझकर गायब हुए थे। एक्टर ने कहा था कि, आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और वापस लौटने का उनका कोई प्लान नहीं था। लेकिन वह केवल अपने परिवार की वजह से घर वापस लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications