बाबा सिद्दीकी की मौत को लेकर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, कैमरे पर कही ऐसी बात
Khesari Lal Yadav On Baba Siddque: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर ने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया है। बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी उनकी मौत से बुरी तरह से टूट गए हैं।
खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान
कहा जा रहा है कि सलमान खान से नजदीकियों के चलते ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी को अपना निशाना बनाया। अब इस मामले पर एक इवेंट में भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी अपना बयान दिया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पूछा गया सवाल
'लहरें' द्वारा खेसारी लाल यादव से बाबा सिद्दीकी की हत्या वाली घटना को लेकर कई तरह के सवाल किए गए। वहीं खेसारी लाल यादव ने कहा- अभी जहां हम हैं, ये एक म्यूजिक का लॉन्चिंग है। इसमें राजनीतिक बातें न हीं करें तो सही है क्योंकि उनका अपना विषय है, इनका अपना विषय है, उसके बारे में हम सबकुछ नहीं जानते हैं।
'मौत हो तो दुख तो सबको होता है'
आपको बता दें कि इन दिनों खेसारी लाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजाराम' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं खेसारी लाल यादव ने कहा- बिल्कुल ये सवाल इंडस्ट्री से है, किसी की भी हत्या हो, किसी की भी मौत हो तो दुख तो सबको होता ही है और वो समाजसेवी थे तो कहीं न कहीं दुख तो सबको है।
'बेहतर इंसान को धरती से जल्दी नहीं जाना चाहिए'
खेसारी लाल यादव ने कहा- हमें भी है इस बात का दुख कि एक बेहतर इंसान को इस धरती से जल्दी नहीं जाना चाहिए था। खेसारी लाल यादव के इस बयान पर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा है- डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा है- क्यों बिश्नोई गैंग से दुश्मनी मोल ले रहे हो । एक शख्स ने कहा है- भाई सोच-समझकर बोलना।
12 अक्टूबर 2024 को हुई थी बाबा सिद्दीकी की मौत
आपको बता दें कि गत 12 अक्टूबर 2024 की रात को बाबा सिद्दीकी की गोली लगने से मौत हो गई है। उस समय वह अपने बेटे जीशान के मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित ऑफिस में मौजूद थे। ऑफिस से बाहर निकलते ही शूटरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी।
मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली
इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चौथा आरोपी हरीश बालकराम बाद में बहराइच से पकड़ा गया है। इस घटना के बाद मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे बाबा सिद्दीकी
जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी राजनेता होने के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके काफी करीबी थे जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त का नाम शामिल है। अक्सर खास मौकों पर वह बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टियों का आयोजन भी करते थे। ऐसे में उनकी मौत की खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications