KGF के 'रॉकी भाई' यानी यश ला रहे हैं सबसे बड़ी फिल्म, 'ब्रह्मास्त्र' से डबल है बजट
यश ने साउथ के एक बड़े निर्देशक के साथ मेगा बजट फिल्म साइन की है जिससे वह एक बार फिर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये फिल्म एतिहासिक युद्ध से जुड़ी होगी
मुंबई, 19 सितंबरः साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ' के लीड एक्टर यश ने अपनी जानदार एक्टिंग से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज 'केजीएफ' के रॉकी भाई को हर कोई जानता है। कन्नड़ सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ' में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। हालांकि अब वह आने वाले दिनों में कई नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। खबर है कि यश ने साउथ के एक बड़े निर्देशक के साथ मेगा बजट फिल्म साइन की है जिससे वह एक बार फिर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये फिल्म एतिहासिक युद्ध से जुड़ी होगी जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर अभी से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे यश
पिंकविला की खबर के अनुसार 'केजीएफ' फेम यश जल्द ही साउथ के सुपर डायरेक्टर शंकर शानमुगम की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच एक बड़ी बजट की फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। ये फिल्म ऐतिहासिक वॉर ड्रामा होगी जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में बड़े स्टार्स के साथ पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म पर काफी ज्यादा पैसा खर्च किया जाएगा। इसका बजट बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से भी ज्यादा होगा।

एक हजार करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म
जानकारी के अनुसार साउथ के सुपरस्टार यश की ये फिल्म तमिल के एपिक नॉवल वेलपेरी पर आधारित हो सकती है। इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने यश और इस मल्टी स्टारर फिल्म के लिए 1000 करोड़ का बजट तय किया है। वहीं खबर है कि करण जौहर से लेकर नेटफ्लिक्स जैसे बड़े बैनर एक साथ इसे प्रोड्यूस कर सकते हैं।

एकसाथ कई स्टार्स आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये फिल्म बेहद खास होने जा रही है। इस फिल्म में एकसाथ कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी ताकि हर क्षेत्र के दर्शक इसका मजा ले सकें।

साल 2027 में रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को बनाने की सिर्फ चर्चा की जा रही हैष इस फिल्म को बनने में काफी समय लग सकता है। मेकर्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग करीब 4 साल में पूरी होगी और साल 2027 तक इसके रिलीज होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
डायरेक्टर शंकर की फिल्मों को लोग करते हैं पसंद
जानकारी के अनुसार साउथ के फेमस डायरेक्टर शंकर दुनियाभर में अपनी बड़ी फिल्मों के सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी फिल्मों का बजट बहुत ज्यादा होता है और साथ ही उन फिल्मों में बड़े बड़े स्टार्स नजर आते हैं। वह 2.0, इंडियन 2 से लेकर एनथिरन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। लोगों को उनकी फिल्में खूब पसंद आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications