Ketan Agrawal Case: 'सिया को भी खाई से फेंक दो, कोर्ट केस की जरूरत नहीं',' कौन हैं आंचल खुराना? पोस्ट वायरल
Ketan Agrawal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में जहां सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, वहीं टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा और रोडीज विनर आंचल खुराना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुले तौर पर सिया की आलोचना करते हुए कहा कि' ऐसे अपराध की माफी नहीं होनी चाहिए।'
आंचल ने सिया गोयल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि 'ऐसे अपराधों में कानून को बेहद कठोर होना चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए, किसी रिश्ते का अंत करना हो तो सच बोलकर अलग हुआ जा सकता है, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में न्याय तेजी से होना चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।'

आंचल ने कहा कि 'एक करोड़पति फैमिली के लड़के की शादी एक बेहद ही अमीर परिवार की लड़की से फिक्स होती है, दोनों की फैमिली काफी क्लोज थी लेकिन लड़की का किसी और से अफेयर, जो बात वो किसी को बता नहीं सकती थी।'
'सिया को भी खाई से धक्का दे दो', भड़कीं आंचल खुराना
'लेकिन उसने 26 साल के लड़के का कत्ल कर दिया, हम कहां जा रहे हैं, क्या सोसाइटी में चल रहा था। सिया तुम भाग जाती, मां-बाप के सामने तुमसे बोला नहीं गया लेकिन तुमने केतन को खाई से धक्का मार दिया, मेरे ख्याल से इसके साथ भी यही होना चाहिए, कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए।'

आंचल खुराना की पोस्ट हुई वायरल
आंचल खुराना की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग आंचल की बात से सहमत हैं तो वहीं कुछ लोगों ने आंचल के बयान पर आपत्ति भी जताई है, उनका कहना है कि आप पुलिस को करने दीजिए उनका काम, लोगों को सुझाव ना दें।'
कौन हैं आंचल खुराना?
आंचल खुराना भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। दिल्ली में जन्मी आंचल MTV रोडीज़ (सीज़न 8) की विजेता रह चुकी हैं और उन्होंने 'सपने सुहाने लड़कपन के' शो के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी। वह 'अर्जुन', 'सावधान इंडिया', 'आहट', 'C.I.D.' सरोजिनी - एक नई पहल', 'संतोषी मां' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं।
रोडीज जीतकर बनीं स्टार
आंचल को सबसे बड़ी पहचान साल 2011 में मिली, जब उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Roadies का आठवां सीजन जीता। उस समय सोशल मीडिया का दौर आज जितना मजबूत नहीं था, फिर भी आंचल की जीत ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'उन्होंने कभी अभिनेत्री बनने की योजना नहीं बनाई थी लेकिन रोडीज जीतने के बाद उनके लिए मनोरंजन जगत के दरवाजे खुल गए।'

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं आंचल खुराना
आंचल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। यही वजह है कि केतन अग्रवाल हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले पर उनकी प्रतिक्रिया भी तेजी से वायरल हो रही है। हाल के दिनों में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में मानसिक दबाव और कलाकारों की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की थी, जिसके कारण भी वो काफी चर्चा में रही थीं।














Click it and Unblock the Notifications