BO Prediction: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' को मिलेगा फ्रैंचाइज का फायदा, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया प्रिडिक्शन

Kesari Box Office Collection Prediction: 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार आर माधवन और अनन्या पांडे इस फिल्म में लीड रोल में हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' सी शंकरन नायर की कहानी पर बेस्ड है।

फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद वकील सी. शंकरन नायर की ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। केसरी चैप्टर 2 का बजट 60 करोड़ रुपये है। ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्री-स्क्रीनिंग के बाद भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। इसके बाद फिल्म का बज भी बन रहा है।

Kesari Box Office Collection Prediction

ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर 18-20 करोड़ रुपए कमा सकती है। इसका कारण केसरी फ्रैंचाइज और फिल्म को लेकर बन रहा बज बताया जा रहा है। हालांकि अक्षय की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो ये काफी बुरा रहा है। स्काई फोर्स ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई की हो, लेकिन उसके कलेक्शन पर सवाल उठते रहे हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म की 99.24 लाख रुपये की टिकट बुक हो चुकी हैं। वहीं, ब्लॉक बुकिंग का आंकड़ां देखें तो ये 2.07 करोड़ रुपये हो गया है।

'केसरी चैप्टर 2' को लेकर सभी फिल्म सर्किट में एक्साइटमेंट बनी हुई है। दिल्ली-मुंबई सर्किट में सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग हुई है। जो कुल 24.05 लाख रुपये है। महाराष्ट्र में 22.39 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों ने भी फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+