Kesari 2 BO Collection Day 4: अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी, चार दिन में नहीं कमा पाई 50 करोड़!

Kesari 2 Box Office Collection Day 4: केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज आज 4 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड भी पूरा कर लिया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का रिलीज के पहले खासा बज था। लेकिन वो रिलीज के बाद से फीका पड़ता नजर आ रहा है। इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों से पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला हो। लेकिन कमाई में भी उछाल देखने नहीं मिल रहा है। फिल्म चौथे दिन भी 50 करोड़ क्लब में शामिल होने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने चौथे दिन महज 4.50 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) कमाई की है। तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर केसरी 2 ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो गया है।

Kesari 2 Box Office Collection Day 4

फिल्म को वर्ड पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा सोमवार तक ही मिला है। हालांकि, मेकर्स ने वर्ड ऑफ माउथ से फायदे के बारे में जितना सोचा था, उससे बेहद कम रिस्पॉन्स फिल्म को मिल रहा है। केसरी 2 लॉन्ग वीकेंड के समय पर रिलीज हुई थी। इसका भी कोई असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को नहीं मिला। हालांकि ट्रेड पंडितों को अभी भी ये उम्मीद है कि फिल्म को उछाल देखने को मिल सकती है। केसरी 2 के पास अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाने के लिए दो हफ्ते का विंडो और है। क्योंकि अगले दो हफ्ते तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज होगी।

फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+