बेहद फिल्मी है Saiyaara के डायरेक्टर की असल Love story, जुड़ा है ' पाप' और 'जहर' का स्पेशल कनेक्शन
Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' की कमाई बॉक्सऑफिस पर बदस्तूर जारी है, लंबे अरसे बाद किसी म्यूजिकल लवस्टोरी ने लोगों के दिल को टच किया है और इसी वजह से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार बातें हो रही हैं, लोगों ने मोहित सूरी को फिल्मी दुनिया का नया 'लवगुरु' करार दे दिया है।
आपको बता दें कि मोहित सूरी ने लोगों का आभार जताया है तो वहीं हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में मोहित सूरी अपनी रीयल 'आशिकी' के बारे में भी खुलकर बात की।

उन्होंने ये भी कहा कि 'उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर को एक तस्वीर में देखा और देखते ही उससे प्यार हो गया था। मालूम हो कि मोहित सूरी ने 'कभी तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे' फेम उदिता गोस्वामी से शादी की है, दोनों ने लंबे अफेयर के बाद जीवनसाथी बनने का फैसला किया था, दोनों की प्रेम कहानी एकदम फिल्मी है, जिसका 'पाप' और 'जहर' फिल्म का स्पेशल कनेक्शन है।
होर्डिंग देखते ही कहा था- 'इस लड़की से शादी करना चाहता हूं'
दरअसल मोहित ने कहा कि 'मुझे आज भी याद है, मैं मुंबई में अमर जूस सेंटर के बाहर बैठा था और उदिता की फिल्म 'पाप' का होर्डिंग देख रहा था। मैंने तभी कह दिया था कि मैं इस लड़की से शादी करना चाहता हूं। मुझे पता भी नहीं था कि वो कौन है, लेकिन मैंने कह दिया और शायद भगवान सुन रहे थे या यूं कहें कि यही किस्मत है।'
पूजा भट्ट फिल्म 'पाप' की डायरेक्टर थीं
'मैने ये बात अपनी कजिन पूजा भट्ट, जो कि फिल्म 'पाप' की डायरेक्टर थीं, को भी बताया था। मुझे कभी नहीं लगा था कि मेरा कहा एक दिन सच हो जाएगा, फिर साल 2005 में जब मैं फिल्म 'जहर' बना रहा था तो उस वक्त उदिता को निर्देशित कर रहा था।'
'ये मोहित तुमसे शादी करना चाहता है'
'हालांकि फिल्म के ट्रॉयल के दौरान जब मुझे पूजा ने उदिता से मिलवाया तो उन्होंने उसके सामने जो कहा था, उसे सुनकर मैं पानी-पानी हो गया था। उसने बोला था कि उदिता, ये मोहित है, ये डायरेक्टर बनना चाहता है और तुमसे शादी करना चाहता है। मैं उस वक्त एकदम से शरमा गया था लेकिन मुझे लगता है कि उसी के बाद से हमारे प्यार की शुरुआत हुई थी।'

उदिता और मोहित ने साल 2013 में शादी की
आपको बता दें कि उदिता और मोहित ने साल 2013 में शादी की थी, शादी के बाद उदिता ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस कपल को दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है, जिनका जन्म क्रमश: साल 2015 और 2018 में हुआ है। उदिता ने आज पूरी तरह से घर संभाल रही हैं लेकिन वो मोहित सूरी की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं।
Saiyaara की सक्सेस पर उदिता ने लिखी इमोशनल पोस्ट
तभी तो फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस पर उन्होंने अपने हसबैंड के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी, जिसमें लिखा एक-एक शब्द उनके प्रेम की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने लिखा कि ' मोहित सूरी, सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करूं, ये बात जोर से कहना थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकि हम अक्सर बातें निजी ही रखते हैं। घर पर, मैं अपनी तारीफ कम ही जाहिर करती हूं,ज्यादातर मैं ही याद दिलाती रहती हूं।'
'यह पल आसानी से नहीं आया' (Saiyaara)
'मोहित लाइटें बंद कर दो'. 'एसी बंद कर दो', अपना गीला तौलिया टांग दो' और जब मैं घर के कामों में मदद मांगती हूं तो तुम कहते हो ' मुझे तो बस फिल्में बनानी आती हैं। खैर, ये तो तुम जानते ही हो यह पल आसानी से नहीं आया। यह वर्षों के धैर्य, कड़ी मेहनत, चिंता, रातों की नींद हराम करने और अपने समय के इंतजार का नतीजा है।'
'आप आगे निकल गए' (Saiyaara)
' आप चाहते थे कि हमारे बच्चे भी आपकी तरह बुलंदियों को देखें, अपने पिता पर गर्व महसूस करें और अब, आप उस मुकाम तक पहुंच ही नहीं गए हैं, बल्कि उससे आगे निकल गए हैं। वे इसे देख सकते हैं। हम सब देख सकते हैं।'

आइए एक नजर डालते हैं उदिता गोस्वामी के अब तक के फिल्मी सफर पर...
- उदिता गोस्वामी का जन्म 9 फरवरी 1984 को देहरादून में हुआ।
- उनके पिता बनारस से हैं और माता शिलांग की रहने वाली हैं।
- देहरादून की Cambrian Hall और DAV स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मात्र 16 वर्ष की उम्र फैशन की दुनिया में कदम रखा था।
- उन्होंने Pepsi, Titan जैसी ब्रांड्स के लिए काम किया।
- 2003 में उनका बॉलीवुड डेब्यू पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म Paap से हुआ जिसमें जॉन अब्राहम उनके कोस्टार थे।
- इसके बाद वो जहर, अक्सर और Diary of a Butterfly जैसी फिल्मों में काम किया।
- 2013 में उन्होंने मोहित सूरी के साथ ISKCON, जुहू में पारंपरिक पंजाबी-हिन्दू रीति से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications