KBC 2025: 'जरा बीवी को समझा दो ', एस जयशंकर की तारीफ करके बुरे फंसे अमिताभ, जानिए क्या है मामला?
Amitabh Bachchan and S jai shankar: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) ने आते ही लोगों के दिलों मे खास जगह बना ली है। 15 अगस्त के खास एपीसोड ने तो भारत की तीन वीरांगनाओं (कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और प्रेरणा देवस्थली) ने केबीसी के मंच पर अपनी अभूतपूर्व उपस्थिति दर्ज कराकर एक नया जोश लोगों के अंदर भरा।
इस एपीसोड की जहां लोग सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग शो को होस्ट अमिताभ बच्चन को लेकर भी बहुत सारी बातें कर रहे हैं।

दरअसल शो में सवालों का सिलसिला चल रहा था तभी 50 हजार का सवाल स्क्रीन पर आया, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर उनके कार्यकाल के हिसाब से दिखाई गई, वहां नाम नहीं लिखा था-पहले नंबर पर सलमान खुर्शीद (2012-2014) थे, दूसरे नंबर पर सुषमा स्वराज (2014-2019) और तीसरे नंबर केवल कार्यकाल लिखा था 2019 से अब तक लेकिन वहां तस्वीर नहीं थी।
अमिताभ ने की एस जयशंकर की तारीफ (KBC 2025)
सवाल ये था कि वहां किसकी फोटो होनी चाहिए। सोफिया और व्योमिका दोनों ने एस जयशंकर के नाम पर लॉक किया ,जो कि सही जवाब था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एस जयशंकर की तारीफ करते हुए कहा कि 'हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर है ना, ये बहुत तगड़ा उत्तर देते हैं, आजकल मैं इनके इंटरव्यू देखता हूं। ऐसा लगता है कि आर्मी ऑफिसर उत्तर दे रहा है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हंसने लगा।'
'जरा बीवी को समझा दो ' (KBC 2025)
हालांकि अमिताभ तो शो में एस जयशंकर की तारीफ करके चले गए लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनकी पत्नी जया बच्चन को लेकर छेड़ने लग गए। एक यूजर ने लिखा कि 'अमिताभ जी आप अपनी पत्नी को समझाते क्यों नहीं हैं?' तो एक ने कहा कि 'आप यहां एस जयशंकर की तारीफ कर रहे हैं, वहां संसद में आपकी पत्नी ऑप्रेशन सिंदूर की आलोचना कर रही हैं।' तो एक ने सीधे ही लिख दिया 'जरा बीवी को समझा दो।'

'जब सिंदूर उजड़ गया तो इस मिशन का नाम ऑप्रेशन सिंदूर क्यों'
आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र में जब 'ऑप्रेशन सिंदूर' पर बहस हो रही थी, जब सांसद जया बच्चन ने कहा था कि 'जब सिंदूर उजड़ गया तो इस मिशन का नाम ऑप्रेशन सिंदूर क्यों हैं?' जिस पर वो आलोचनाओं की शिकार हुई थीं। इसी वजह से एस जयशंकर की तारीफ करने पर लोग अमिताभ बच्चन को उनकी पत्नी को समझाने के लिए बोल रहे हैं।
इस बार KBC 2025 में हुए हैं खास बदलाव...
- रात 9 बजे, सोमवार से शुक्रवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर केबीसी प्रसारित होता है।
- 'केबीसी' में पहले सवाल का सही जवाब देने पर कंटेस्टेंट को 5000 रु मिलेंगे।
- पहले पड़ाव की राशि दस हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई है।
- दूसरा पड़ाव 3.20 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है।
- चार की जगह अब सिर्फ तीन लाइफ लाइन ( ऑडियंस पोल, 50:50 और संकेत सूचक)
- फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' जीतने वाले दो कंटेस्टेंट के बीच 'जल्दी 5′ का राउंड हो रहा है, जो जीतेगा वो हॉट सीट पर बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications