KBC14: 21 साल के प्रख्यात शेटृटी 50 लाख रुपये के इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाए, छोड़ा गेम
KBC14: प्रख्यात शेटृटी 50 लाख रुपये के इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाए, छोड़ा गेम
मुंबई,

21 साल के प्रख्यात शेट्टी 50 लाख के प्रश्न पर छोड़ा गेम
बता दें प्रख्यात शेट्टी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहला जवाब देकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे।21 साल के प्रख्यात शेट्टी जो एक स्टूडेन्ट हैं वो बहुत अच्छा गेम खेल रहे थे लेकिन 50 हजार के बिग बी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब उन्हें नहीं आता था इसलिए उन्होंने खेल छोड़ने का निर्णय लिया। आइए जानते हैं वो प्रश्न कौन सा ?

50 लाख के लिए पूछा गया था ये प्रश्न
कंटेस्टेंट प्रख्यात शेट्टी से 50 लाख रुपये के लिए सवाल जो अमिताभ बच्चन ने पूछा वो था
1944 में किस रॉयल नेवी इंडियन युद्धपोत ने संयुक्त रूप से जापानी पनडुब्बी आरओ-110 पर हमला कर उसे डुबोया था?

जिसके लिए ऑाप्शन दिए गए थे
1- एचएमआईएस जमना
2- HMIS रत्नागिरी
3- एचएमआईएस पार्वती
4- एचएमआईएस लीलावती

जानिए इस सवाल का सही जवाब क्या था
एचएमआईएस जमना।

25 लाख रुपये की प्राइज मनी प्रख्यात ने जीती
प्रख्यास बहुत अच्छे से खेल रहे थे उन्हें देख दर्शन इस बात के लिए आश्वस्त थे कि वो इस गेम शो से कम से कम एक करोड़ रुपये जरूर जीतकर जाएंगे। प्रख्यात ने जिस बेहतर तरीके से गेम खेला अमिताभ बच्चन ने भी तारीफ की। चूंकि उन्होंने अपनी सारी लाइफ लाइन 50 लाख के प्रश्न पर पहुंचने से पहले यूज कर ली इसलिए 50 लाख के प्रश्न का जवाब ना आने पर उन्होंने बिग बी को खेल क्विट करने का फैसला सुनाया। हालांकि वो 25 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत कर गए।












Click it and Unblock the Notifications