KBC 13: डिप्लोमेट मंजू सेठ के साथ गेम खेलते हुए अमिताभ को क्यों याद आईं इंदिरा?

मुंबई, 17 सितंबर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले केबीसी का रोमांच पीक पर है। गुरुवार को हॉट सीट पर दिल्ली की मंजू सेठ नाम की 67 वर्षीय डिप्लोमेट हॉट सीट पर पहुंची। हालांकि वो ज्यादा लंबा खेल नहीं पाईं लेकिन जितनी देर भी वो केबीसी में रहीं वो पूरी तरह से छाई रहीं।

'प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो देखा करती थी'

'प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो देखा करती थी'

उन्होंने अपना अनुभव बांटते हुए ये भी बताया कि उनके राजदूत बनने के पीछे कारण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रहीं। जब वो स्कूल के दिनों में थीं तो न्यूजपेपर्स में इंदिरा जी की फोटो देखा करती थीं। तो उनके मन में भी आता था कि एक दिन मैं भी साड़ी पहन कर इस तरह से काम करूं। मेरी भी फोटो छपे। इसलिए उन्होंने सिविल परीक्षा देने का फैसला किया।

क्या इंदिरा जी से मिलने का मौका मिला?

क्या इंदिरा जी से मिलने का मौका मिला?

जिसे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने तुरंत ही उनसे पूछ बैठे कि क्या आपको कभी इंदिरा जी के साथ मिलने का अवसर मिला तो मंजू सेठ ने कहा कि हां, जब मैंने ज्वाइन किया था तो इंदिरा जी का ऑफिस साउथ ब्लॉक में ही था।

'वो पल मेरे दिल के बेहद करीब'

एक बार हम किसी मीटिंग के लिए जा रहे थे तो सामने से इंदिरा जी को लिफ्ट का वेट करते देखा। मैं उन्हें देखकर हैरान रह गईं और भावावेश में आकार मैं तुरंत उनके पास पहुंचीं और अपना परिचय दिया। वो बड़े ही प्यार से हमसे मिलीं और हमारा हाल-चाल पूछा। मंजू सेठ ने कहा कि वो पल मेरे दिल के हमेशा करीब है।

'अमिताभ मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए'

'अमिताभ मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए'

जिसे सुनकर अमिताभ मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए। सभी को पता है कि एक वक्त था जब बच्चन परिवार और गांधी परिवार एक-दूसरे का काफी करीब था। इंदिरा जी ,अमिताभ को अपने बेटे की तरह ही मानती थीं। अमिताभ और राजीव गांधी बहुत अच्छे मित्र हुआ करते थे लेकिन राजीव गांधी की मौत के बाद दोनों परिवार अब एक-दूसरे से काफी दूर हो गए हैं और आज दोनों के बीच कोई भी रिलेशन नहीं है।

सारी लाइफलाइन हो गई खत्म

सारी लाइफलाइन हो गई खत्म

मंजू सेठ की लाइफलाइन खत्म हो जाने की वजह से वो ज्यादा लंबा नहीं खेल पाईं और उन्हें मात्र 40, 000 पर ही संतोष करना पड़ा।

आइए आपको बताते हैं कि किस सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ा?

सवाल- यह किस 'अज्ञात' भारतीय की आत्मकथा है?

चार विकल्प थे

A: खुशवंत सिंह
B: राजा राव
C: नीरद सी चौधरी
D: आरके नारायण


मंजू सेठ को उत्तर को लेकर संदेह था। उन्होंने पहले 50-50 लाइफलाइन का प्रयोग किया, जिसके बाद उनके दो विकल्प ही रह गए लेकिन फिर भी उन्हें उसका उत्तर नहीं पता था तो उन्होंने गेम छोड़ दिया।

सही जवाब था-C: नीरद सी चौधरी

Recommended Video

    KBC 13: शो में Amitabh Bachcha बने Delivery Person, जानिए क्या थी वजह ?| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+