KBC 13: ओडिशा बाला स्वाति की मस्ती ने जीता लोगों का दिल, अमिताभ ने मंगवाए समोसे

मुंबई, 26 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। ओडिशा की स्वाति श्रीलेखा शो की तीसरी प्रतियोगी रहीं। जिन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गेम क्विट कर दिया। शो के दौरान स्वाति का खास अंदाज लोगों के सामने आया, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी हैरान रह गए। बेहद ही मस्त मौला और पेशे से अंग्रेजी की टीचर स्वाति श्रीलेखा को समोसा खाना काफी पसंद है और इसी वजह से अमिताभ बच्चन ने उनके लिए मुंबई के खास समोसे मंगवाए, जिसे देखकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया।

स्वाति श्रीलेखा ने जीते 6 लाख 40 हजार

स्वाति श्रीलेखा ने जीते 6 लाख 40 हजार

स्वाती ने खेल के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन को बताया कि उनके फेवरेट एक्टर आमिर खान हैं, जबकि उनकी मां उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। टीवी पर जब भी 'कभी खुशी कभी गम' और 'बागबान' फिल्म आती है तो हमारे घर में खाना नहीं बनता है क्योंकि मेरी मम्मी टीवी से एक सेंकड के लिए भी नहीं हटती हैं और फिल्म के सीन को देखकर भावुक हो जाती हैं। आपको यकीन नहीं होगा उन्होंने कम से कम 50-60 बार ये फिल्म देख रखी है। अमिताभ, स्वाति की ये बात सुनकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

इस सवाल पर किया क्विट( 12 लाख 50 हजार)

इस सवाल पर किया क्विट( 12 लाख 50 हजार)

बाल्मीकि रामायण के अनुसार कपिल ऋषि ने अपने आंखों की अग्नि से किस राजा के साठ हजार पुत्रों को जलाकर भस्म कर दिया था?

  • A.सगर
  • B.त्रिशंकु
  • C.विश्वामित्र
  • D.भागीरथ

इस सवाल का सही जवाब A.सगर है।

 Quit करते वक्त कही ये बात

Quit करते वक्त कही ये बात

स्वाति ने कहा कि मेरे अकाउंट में आज तक लाख रुपए नहीं आए, मैंने आज तक कुछ भी सेव नहीं किया है, इसलिए मेरे लिए ये पैसे काफी मायने रखते हैं और इस वजह से मैं इस सवाल पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हूं इसलिए मैं गेम छोड़ रही हूं। आपको बता दें कि स्वाति के पास इस वक्त तक एक भी लाइफलाइन नहीं बची थी।

अमिताभ बच्चन ने कही मजेदार बात

शो के दौरान काफी मस्ती देखी गई थी और जब स्वाति श्रीलेखा जाने लगीं तो उन्होंने अमिताभ से पूछा कि क्या मैं ये बचा हुआ समोसा ले जाऊं तो अमिताभ ने हंसते हुए कहा कि बिल्कुल, उस पर सिर्फ आपका ही अधिकार है,बिल्कुल ले जाइए। इसके बाद बिग बी समेत सभी दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।

Recommended Video

    KBC 13: घर बैठे खेलें KBC, जीते लाखों रुपये, जानें Online खेलने का तरीका | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+