KBC 13: सुनील शेट्टी ने सुना दिया ऐसा किस्‍सा, जिसे सुनकर रो पड़े जैकी श्रॉफ और अमिताभ

मुंबई, 23 सितंबर। कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर जल्‍द ही सुनील शेट्टी द्वारा जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉट सीट पर नज़र आएंगे। शो मेकर्स ने इस स्‍पेशल शो का एक वीडियो शेयर किया है। शानदार शुक्रवार एपिसोड में अभिनेता सुनील शे्टी जैकी श्रॉफ का एक ऐसा किस्‍सा सुनाते हैं जिसे सुनकर जैकी ही नहीं मंच पर बैठा हर इंसान रो पड़ता है।

सुनील शेट्टी ने केबीसी के मंच पर जैकी के बारे में सुनाया ये किस्‍सा

सुनील शेट्टी ने केबीसी के मंच पर जैकी के बारे में सुनाया ये किस्‍सा

शो के लिए प्री प्रोमो को इंस्टाग्राम पर सोनी द्वारा साझा किया गया है जिसमें प्री रिकार्डेड वीडियो में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ ने अपनी मां की मृत्यु के बाद एक 'सुंदर' विचार साझा किया। उन्‍होंने कहा "बहुत ख़ूबसूरत बात दादा ने कहीं थी, जब एक कमरे के खोली में था और माँ की ख़ासती थी तो दूसरे कमरे से चल जाता था कि माँ खास रही है। और जब के बड़े घर में गए तो उन्हें नहीं पता था कि उनकी मां का निधन कब हो गया।

बात सुनकर रोने लगे जैकी और अमिताभ, बिग बी ने बोली ये बात

बात सुनकर रोने लगे जैकी और अमिताभ, बिग बी ने बोली ये बात

इस याद ने केबीसी के मंच पर पहुंचे जैकी को भावुक कर दिया और वह टूट गए और रोने लगे। भावुक होकर अमिताभ बच्‍चन के भी आंसू बहाते दिखाई दिए। जैकी के माथे पर किस करने से पहले सुनील ने भी अपने आंसू पोंछे। अमिताभ ने दोनों से कहा, "आज कल के जमाने में बहुत कम मिलती है ऐसी दोस्ती।

जैकी श्रॉफ ने अपनी मां की मौत के बाद बोली थी ये बात

जैकी श्रॉफ ने अपनी मां की मौत के बाद बोली थी ये बात

बता दें जैकी की मां रीटा श्रॉफ की स्ट्रोक से मौत हो गई थी। 2014 में एक प्रमुख दैनिक के साथ बात करते हुए, जैकी ने खुलासा किया, "मेरी माँ को दौरा पड़ा और मुझे नहीं पता था। जब हम तीन बित्‍ते के एक छोटे से कमरे में रहते थे तब अगर वह खांसती तो मैं सुन सकता था और तुरंत कह सकता था, 'क्या हुआ माँ, क्या हुआ पा?' जब हम बांद्रा के एक बड़े घर में गए, तो माँ के पास उसका कमरा था, पिताजी के पास था कमरा और मेरे पास मेरा था और इसलिए मुझे सुबह पता चला कि वह मर गई है।

जैकी श्रॉफ ने शेयर की थी ये बात

जैकी ने कहा था अगर मुझे रात में पता चलता तो मैं उसे अस्पताल ले जा सकता था। तो क्या मिला, क्या गया मालूम नहीं, समझौता है भाऊ? मैं अपनी माँ से बहुत प्यार करता था। लेकिन मैं हमेशा अपने आप से पूछता हूं कि अगर मैं उससे इतना प्यार करता हूं, तो उसके साथ खुद को क्यों नहीं जलाता। मुझे हफ्ते में तीन बार अपनी मां के बारे में सपने आते हैं। मैं अपने सपने में अपने पुराने घर जाता हूं और उसके साथ बैठकर उसके पैर दबाता हूं, उसके बगल में बैठ जाता हूं।

मुझे अपना दुख किसी पर थोपना पसंद नहीं है

"मुझे अपना दुख किसी पर थोपना पसंद नहीं है और इसलिए भावनात्मक एंकर नहीं है। लेकिन मां को खोना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति थी और आज भी वह मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।" शायद यही कारण है कि केबीसी के मंच पर सुनील शेट्टी की भावुक बात सुनकर वो अपने आंसू रोक नहीं सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+