KBC 13: हुसैन वोहरा नहीं दे पाए 1 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए इस प्रश्न का जवाब, क्या आप जानते हैं?
केबीसी 13 में करोड़पित बनने का से रह गए हुसैन वोहरा, नहीं दे पाए 1 करोड़ रुपये के लिए पूछ गए सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं?
मुंबई, 13 अक्टूबर। कौन बनेगा करोड़पति 13' के सीजन को अपना दूसराकरोड़पति अभी तक नहीं मिला है। मंगलवार केबीसी क्विज शो के एपिसोड की शुरुआत रोल-ओवर प्रतियोगी हुसैन वोहरा के साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुरू की। वोटरा 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचे भी और अच्छा खेल रहे थे तो दर्शकों को लगा कि वो सीजन के पहले करोड़पति बन जाएंगे लेकिन हुसैन एक करोड़ रुपये जीतने का सपना अधूरा रह गया क्योंकि वो इस प्रश्न का जवाब नहीं दे सके।

हुसैन ने पहले दिन के एपिसोड में 40,000 रुपये कमाए थे और मंगलवार की रात के एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के सवाल पहुंचने में कामयाब रहे थे। हुसैन ने 'केबीसी 13' पर 50 लाख रुपये जीते और वह 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके। जब उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, तो उन्होंने खेल को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया। होस्ट अमिताभ बच्चन ने हुसैन वोहरा से 1 करोड़ के लिए काफी रोचक और मजेदार सवाल किया था लेकिन वो इस प्रश्न का जवाब नहीं दे सके।
जानें एक करोड़ रुपये के लिए पूछा गया प्रश्न
प्रश्न- आठ हजारी पर्वत शिखरों में से किस शिखर की ऊंचाई सबसे कम है, पर उस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई सबसे बाद में की गई?
चार ऑप्शन
(A) नंगा पर्वत
(B) अन्नपूर्णा
(C) गाशरब्रुम
(D) शीशापांगमा
जानें सही उत्तर क्या था ?
इस सवाल का सही जवाब शीशापांगमा है।
हुसैन को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया और 50 लाख रुपये घर ले गए। इससे पहले, हिमानी बुंदेला, सविता भाटी और प्रांशु त्रिपाठी 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे, साथ ही हिमानी ने 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट खेला।
हुसैन से 50 लाख रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल
प्रश्न- दुनिया में सबसे भारी और बड़ा मस्तिष्क किस जानवर का होता है?
आप्शन ये थे
नीली व्हेल,
स्पर्म व्हेल,
हंप व्हेल
ओर्का (किलर व्हेल)
हुसैन ने इस सवाल के जवाब के लिए लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और 'स्पर्म व्हेल' का नाम लिया। इस सवाल का जवाब देकर हुसैन वोहरा 50 लाख जीत गए थे।
अमिताभ बच्चन ने वर्ष 2000 में लोकप्रिय गेम शो केबीसी की शुरूआत के बाद से सभी सीजन की मेजबानी की है। बिग बी अक्सर खेल के दौरान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते हैं और यहां तक कि अपने निजी जीवन के बारे में कम ज्ञात तथ्य और उपाख्यानों को भी साझा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications