KBC 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला को जुबिन ने दिया बड़ा सरप्राइज, बहन के साथ मिलकर बनाई खास योजना

नई दिल्ली, 05 सितंबर। कौन बनेगा करोड़पति के शो में हिस्सा लेने पहुंची हिमानी बुंदेला ने बचपन में एक हादसे के दौरान अपनी दोनों आंखों की रोशनी को गंवा दिया था। लेकिन जीवन में इतने बड़े हादसे के बाद भी हिमानी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने जीवन में एक बेहतर उद्देश की तलाश में आगे बढ़ती रहीं। जीवन में इतने बड़े हादसे के बाद जिस तरह से हिमानी बुंदेला ने लोगों के सामने एक मिशाल पेश की है वह किसी को भी जीवन के मायूस पलों से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त है।

 जुबिन ने हिमानी को दिया जबरदस्त सरप्राइज

जुबिन ने हिमानी को दिया जबरदस्त सरप्राइज

कौन बनेगा करोड़पति शो में एक करोड़ जीतने वाली हिमानी ने अमिताभ बच्चन के सामने कहा था कि वह जुबिन नौटियाल की सबसे बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें जुबिन के गाने काफी पसंद है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने जुबिन की बात हिमानी से फोन पर कराई थी। फोन पर जुबिन से बात करके हिमानी काफी खुश थीं और उन्होंने बाचतीच के दौरान कहा कि मैं आपसे अब जरूर मिलना चाहूंगी। जिसके बाद जुबिन ने उन्हे वादा दिया कि वह उनसे जरूर मिलेंगे। अपने वादे को पूरा करने के लिए जुबिन हिमानी के घर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए और इस सरप्राइज को देखकर खुद हिमानी को यकीन नहीं हुआ।

 बहन के साथ मिलकर बनाई प्लानिंग

बहन के साथ मिलकर बनाई प्लानिंग

हिमानी बुंदेला ने जिस तरह से जुबिन से मिलने की इच्छा जाहिर की थी उसका सम्मान करते हुए जुबिन उनके घर अचानक पहुंच गए। जबिन ने हिमानी के आगरा स्थित उनके घर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। हिमानी की बहन और जुबिन की टीम ने इस मुलाकात की प्लानिंग की और हिमानी को सरप्राइज देने का फैसला लिया। जिसके बाद जुबिन की टीम ने इस मुलाकात के लिए जरूरी इंतजाम किए। जुबिन और उनकी टीम ने हिमानी को सरप्राइज देने के लिए पूरी योजना बनाई, जोकि काफी दिलचस्प है।

पत्रकार के तौर पर पहुंचे जुबिन

पत्रकार के तौर पर पहुंचे जुबिन

दरअसल जुबिन हिमानी के घर पर एक पत्रकार के तौर पर पहुंचे। जब जुबिन हिमानी के साथ उनके घर में बैठकर एक पत्रकार के तौर पर बात कर रहे थे तो इस दौरान हिमानी ने जुबिन से मिलने की इच्छा जाहिर की और कहा कि मैं उनके साथ अपना फेवरेट गाना खुशी जब भी तेरी गाना चाहती हूं। इसके बाद जुबिन ने हिमानी के सामने इंटरव्यू के बीच में ही यह गाना गाना शुरू कर दिया। जिसके बाद हिमानी को एहसास हुआ कि उनके साथ कोई और नहीं बल्कि खुद जुबिन नौटियाल ही बैठे हैं।

जुबिन ने साझा किया अनुभव

जुबिन ने साझा किया अनुभव

जुबिन ने कहा कि मैं उस समय काफी भावुक हो गया था जब हिमानी ने मुझे केबीसी शो के बाद वाइस नोट भेजा था। उसके बाद मुझे पता था कि मैं हिमानी से जरूर मिलूंगा। जब मैं हिमानी से पहली बार मिला, तो काफी अच्छा एहसास था, उनके भीतर सच्चा प्यार है, मुझे ना सिर्फ हिमानी बल्कि उनके परिवार से बहुत सच्चा प्यार मिला। जब मैं इस तरह के फैंस से मिलता हूं तो उस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। ये लोग देश का भविष्य हैं, मैं खुश हूं कि देश में इस तह की प्रतिभाएं हैं। इन लोगों का प्यार और लगाव ही मुझे और बेहतर करने और ज्यादा से ज्यादा प्यार फैलाने की वजह देता है।

केबीसी के इस सीजन की पहली करोड़पति

केबीसी के इस सीजन की पहली करोड़पति

गौर करने वाली बात है कि हिमानी ने कौन बनेगा करोड़पति शो में हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ रुपए जीता था। इसके साथ ही कौन बनेगा करोड़पति 13 के इस सीजन में करोड़पति बनने वाली हिमानी पहली कंटेस्टेंट बन गई है। बता दें कि जुबिन नौटियाल उत्तराखंड के देहरादून शहर से आते हैं। वह इस समय बॉलीवुड के सबसे लोप्रिय गायकों में से एक हैं। उन्होंने जिंदगी कुछ तो बता, लो सफर शुरू हो गया, तुम्ही आना, तेरे जाने का गम, जैसे लोकप्रिय गीत गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+