खत्म होने जा रहा है KBC, 'शानदार शुक्रिया' में आयुष्मान ने गाया गाना तो Big B ने भज्जी की बॉल पर मारा छक्का
मुंबई, 14 दिसंबर। सोनी टीवी का लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन अब विदा लेने वाला है। इस हफ्ते शो में केबीसी 13 का ग्रैंड फिनाले वीक चल रहा है, जिसमें अलग-अलग सेलिब्रेटी आकर शो पर धमाल मचाने वाले हैं। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, नेहा कक्कड़, बादशाह, हरभजन सिंह और इरफान पठान, दिशा परमार जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं, जो कि अमिताभ बच्चन संग काफी मस्ती करते भी दिख रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने गाया अमिताभ के लिए गाना
प्रोमो में शो की अलग-अलग क्लिपिंग्स हैं, जिसमे एक में फिल्म 'चंडीगढ़ करें आशिकी' का प्रमोशन करने वाणी कपूर संग केबीसी के मंच पर पहुंचे आयुष्मान खुराना से अमिताभ बच्चन एक गाने की गुजारिश करते हैं, जिस पर आयुष्मान खुराना उन्हीं की सुपरहिट फिल्म 'याराना' का गीत 'छूकर मेरे मन को' गाकर सबका मन मोह लेते हैं और उसके बाद अमिताभ बच्चन तालियों के साथ उनका अभिनंदन करते हैं। वो खुद भी एक क्लिपिंग में आयुष्मान संग कुछ एक्ट करते दिख रहे हैं।

बिग बी ने भज्जी की बॉल पर मारा छक्का
इसके अलावा अमिताभ बच्चन रैपर बादशाह संग रैप Song गाते और जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं तो वहीं वो भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की बॉल पर छक्के लगाते भी दिख रहे हैं, जिस पर इरफान पठान भज्जी का काफी मजाक बनाते नजर आ रहे हैं तो वहीं इसके बाद अमिताभ, इरफान-हरभजन संग दिलेर मेंहदी के सुपरहिट गीत ' बोल तारा-रा ' पर भांगड़ा करते भी दिखााई दे रहे हैं।

मस्ती, ज्ञान, गीत, डांस और खेल का मजा एक साथ
कुल मिलाकर केबीसी का फिनाले वीक पूरी तरह से मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है, सोनी के प्रोमो ने एक बार फिर से शो के प्रति लोगों को क्रेजी कर दिया है। इसलिए मस्ती, ज्ञान, गीत, डांस और खेल का एक साथ लुत्फ उठाना है को देखना ना भूलें सोनी टीवी पर रात 9 बजे 'कौन बनेगा करोड़पति' महानायक अमिताभ बच्चन के साथ।
खास बात
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का प्रीमियर 28 अगस्त 2021 को सोनी टीवी चैनल और SonyLIV ऐप पर हुआ था। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस शो की धमाकेदार शुरुआत हुई थी।
हिमानी बुंदेला सीजन की पहली करोड़पति
इस बार ऑडियंस पोल लाइ्फलाइन की वापसी हुई तो वहीं 31 अगस्त को ही हिमानी बुंदेला सीजन की पहली ₹1 करोड़ विजेता चुन ली गई थीं।
17 दिसंबर 2021 को सीजन का अंतिम एपीसोड
वो एक करोड़ जीतने वाली पहली नेत्रहीन प्रतियोगी बनीं और इसे बाद 21 अक्टूबर को, साहिल आदित्य अहिरवार सीजन 13 के दूसरे करोड़पति बने तो वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति' ने 3 दिसंबर 2021 को अपना 1001 एपीसोड पूरा किया। इस सीजन का अंतिम एपीसोड 17 दिसंबर 2021 को 'शानदार शुक्रिया' के नाम से प्रसारित होगा।












Click it and Unblock the Notifications