कावेरी प्रियम का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, कहा-डायरेक्टर ने दिया ऐसा ऑफर कि रोंगटे खड़े हो गए

एक इंटरव्यू में कावेरी प्रियम ने अपने स्ट्रगल और उनमें आई परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। कावेरी ने बताया कि सीरियल में रोल मिलने से पहले उनके साथ किस तरह की हरकतें की गई थीं।

मुंबई, 24 सितंबरः टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' की कुहू उर्फ कावेरी प्रियम अपने नेगेटिल किरदार के लिए काफी फेमस हुई थीं। इसी सीरियल से कावेरी प्रियम ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। दर्शकों को उनका ये किरदार खूब पसंद आया था। फिलहाल कावेरी टीवी सीरियल 'जिद्दी दिल माने ना' में डॉ मोनामी के क्यूट रोल से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रही हैं। इन सीरियलों में अपनी दमदार परफॉरमेंस दिखाने से पहले कावेरी को बहुत कुछ झेलना पड़ा है। हाल मही में एक इंटरव्यू में कावेरी ने अपने स्ट्रगल और उनमें आई परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। कावेरी ने बताया कि सीरियल में रोल मिलने से पहले उनके साथ किस तरह की हरकतें की गई थीं।

ऑफर मिलते ही मैंने लपक लिया

ऑफर मिलते ही मैंने लपक लिया

ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कावेरी प्रियम ने बताया- मैंने सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में नेगेटिव रोल किया तो कई मेकर्स को ये लगने लगा था कि मैं पॉजिटिव लीड रोल कर ही नहीं सकती हूं। लेकिन मैंने इस बात को झूठा साबित किया और आज मेरे दूसरे सीरियल में मेरे पॉजिटिव किरदार से सभी लोग बहुत प्यार करते हैं। कावेरी ने बताया- जब मुझे सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' ऑफर हुआ था तब मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। मुझे लगा जो मिल रहा है उस मौके को जाने नहीं देना चाहिए।

नेगेटिव रोल के चलते लोग करने लगे थे नफरत

कावेरी ने इंटरव्यू में बताया- शुरुआत में कुहू के रोल की वजह से मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा था। लोगों ने मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों को लग रहा था कि मैं असल जिंदगी में भी इतनी ही बुरी हूं। मुझे सोशल मीडिया पर नफरतभरे कमेंट्स मिलने लगे थे। इन सबसे मैं बहुत परेशान भी रहने लगी थी। मैं काफी स्ट्रेस में थी। लेकिन अब सब ठीक है।

ऑडिशन में कई बार किया गया रिजेक्ट

कावेरी ने बताया- शुरुआत में मैंने काफी रिजेक्शन्स झेले हैं। जब मैं पहली बार मुंबई आई तो मेरे पास बहुत सारे सपने थे लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही थी। जहां भी ऑडिशन देने जाती, वहां से रिजेक्ट ही कर देते। एक समय के बाद मैं हार कर अपने घर लौट आई थी। मैं अपनी लाइफ से बिल्कुल खुश नहीं थी। दो साल स्ट्रगल करने के बाद आखिरकार मेरी नई जर्नी शुरू हुई थी।

मेरे साथ भी हुआ कास्टिंग काउच

कावेरी प्रियम ने इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में भी बताया। कावेरी ने बताया- जब मैं पहली बार मुंबई आई थी तो मुझे सही से गाइड करने वाला कोई नहीं था। हालांकि कुछ ऐसे लोग जरूर मिले जिन्होंने कुछ नामी एक्ट्रेसेस का उदाहरण दिया और कहा कि वह स्टार शॉर्टकट रूट्स के जरिए बनी हैं। कावेरी ने कहा- मैं बहुत ही मुश्किल समय से गुजर रही थी। ऐसे में मैं इन बातों पर कैसे रिएक्ट करूं मुझे समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मुझे पता था कि ये सही रास्ता नहीं है।

कावेरी प्रियम को कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया ऐसा ऑफर

कावेरी ने बताया- एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे एक इनडीसेंट प्रपोजल दिया था जिसके बाद मैं बहुत रोई थी। मैं ऑटो रिक्शा में बैठी और आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। दरअसल मैं मुंबई आकर एक्ट्रेस बनने के लिए बहुत मेहनत कर रही थी लेकिन मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा था। फिर मुझे लगने लगा कि क्या सच में लोग ऐसे शॉर्टकट्स लेके आगे बढ़ते हैं? तो क्या यहां टैलेंट की कोई वैल्यू ही नहीं है। मैं बहुत कंफ्यूज हो गई थी।

रोल के लिए कावेरी से मांगी गई बड़ी रकम

कावेरी ने अपने इंटरव्यू में बताया- एक बार तो ब्रेक देने के लिए मुझसे बहुत बड़ी रकम मांगी गई थी। पैसे की बात सुनकर मैं डिमोटिवेटेट महसूस करने लगी थी। मैं पूरी तरह से टूट गई थी। इस घटना के बाद मैंने अपने परिवार को कॉल किया था। मेरी मां ने मुझे समझाया और हार न मानने की सलाह दी। कई दिनों बाद मैं कुछ अच्छे लोगों से मिली और फिर मुझे सीरियल में काम करने का मौका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+