kaushik LM : मशहूर फिल्म क्रिटिक कौशिश एलएम का हार्ट अटैक से निधन, 36 साल की उम्र दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 16 अगस्त: मशहूर फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। कौशिक एलएम एक जाने-माने एंटरटेनमेंट ट्रैकर, इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब वीडियो जॉकी और फिल्म क्रिटिक थे। महज 36 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कौशिक के आकस्मिक निधन की खबर से तमिल और तेलुगु एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दुलकर सलमान, धनुष, कीर्ति सुरेश, वेंकट प्रभु, हरीश कल्याण सहित फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने कहा - विश्वास नहीं हो रहा है कि कौशिक आप नहीं हैं

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने कहा - विश्वास नहीं हो रहा है कि कौशिक आप नहीं हैं

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने ट्विटर पर कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "इस खबर को सुनकर मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सिर्फ अविश्वसनीय है !! मेरा दिल उनके परिवार और दोस्तों के लिए है। गहरी संवेदनाएं! विश्वास नहीं हो रहा है कि कौशिक आप नहीं हैं! #RIPKaushikLM।"

वेंकट प्रभु ने कहा - बहुत जल्द चला गया मेरे दोस्त

वेंकट प्रभु ने कहा - बहुत जल्द चला गया मेरे दोस्त


फिल्म मेकर वेंकट प्रभु ने भी कौशिक एलएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ''विश्वास नहीं हो रहा है। कुछ दिन पहले उनसे बात की थी। जीवन वास्तव में अप्रत्याशित है। ये ठीक नहीं है। कौशिक के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना! बहुत जल्द चला गया मेरे दोस्त।''

रश्मिका मंदाना ने कहा - वाकई दिल तोड़ने वाली खबर है ये

रश्मिका मंदाना ने कहा - वाकई दिल तोड़ने वाली खबर है ये

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे यह सुनकर बहुत अफसोस है। वाकई दिल तोड़ने वाली खबर है। वह कितना परम प्रिय था।'' एक्ट्रेस रितिका सिंह ने कौशिश को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मैं इसे बहुत भारी मन से लिख रही हूं। मैं इंटरव्यू के लिए @LMKMovieManiac से कई बार मिली और वह हमेशा बहुत अच्छे और बात किया करते थे। एक नए कलाकार के रूप में भी उन्होंने मेरा स्वागत किया। यह अविश्वसनीय है!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+