KBC 16: इस तरह मिलेगा 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में जाने का मौका, जानें पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपनी दमदार आवाज और नए अंदाज में लोगों को एंटरटेन करेन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। खबर है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है।
इस सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है, जिसकी झलक कई प्रोमो में भी देखने को मिली है। हाल ही में मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। इस वीडियो में बिग बी अपने नए अंदाज में हॉट सीट के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

'केबीसी 16' में कैसे मिल सकता है जाने का मौका?
-आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' आगामी 12 अगस्त 2024 से शुरू होने वाला है। इस सीजन की टैगलाइन है 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा।' केबीसी लंबे समय से दर्शकों का मनोरजंन कर रहा है। शो की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
-इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इस शो में वह बिग बी के सामने हॉट सीट तक कैसे पहुंच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस शो में एंट्री करने का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
1. 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2. इसके लिए आपको अपने फोन में सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा।
3. अब आपको केबीसी रजिस्ट्रेशन पर जाकर पूछे गए सवाल का जवाब देना होगा।
4. सवाल का जवाब देने के बाद जो भी प्रोसेस होगा उसे पूरा करना होगा।
5. आपकी स्क्रीन पर इसके बाद रजिस्ट्रेशन कंफर्म लिखा हुआ आ जाएगा।
-आपको बता दें कि अगर आप चाहें तो एसएमएस (SMS) के जरिए भी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर KBC लिखना होगा। फिर स्पेस देकर रजिस्ट्रेशन में पूछे गए सवाल का जवाब ऑप्शन में बताना होगा। इसके बाद अपनी उम्र और जेंडर लिखकर उसे 509093 नंबर पर सेंड करना होगा।
-इसके अलावा आप http://www.sonyliv.com वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-साथ ही जब आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा और आपका जवाब सही निकलेगा तो आपको सिलेक्ट कर लिया जाएगा। उसके बाद यहां पहुंचने के बाद भी 11 लोगों का सिलेक्शन होगा। इन 11 लोगों से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट सवाल पूछा जाएगा, जो भी सबसे कम टाइम में सही जवाब दे पाएगा उसे ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सुनहरा मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications