बात पक्की! शादी के ठीक बाद विक्की की फैमिली पूरी करेगी कैटरीना की मां की ये खास ख्वाहिश

सवाई माधोपुर, 08 दिसंबर: एक दिन बाद यानी 09 दिसबंर को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। कल यानी 07 दिसंबर से उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। राजस्थान के लग्जरी रिसोर्ट में 09 दिसंबर को दोनों की शादी होने जा रही है। इस बीच दोनों ही परिवार के लोगों को एक दूसरे को समझने का भी मौका मिल गया है। खबरों के मुताबिक कैटरीना की मां सुजान तुरकोटे ने विक्की कौशल के परिवार के सामने एक खास ख्वाहिश रखी है, जिसको अब एक्टर के माता-पिता शागी के बाद जल्द पूरा करेंगे।

विक्की की फैमिली को लंदन का न्योता

विक्की की फैमिली को लंदन का न्योता

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में स्थित लग्जरी होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में विक्की और कैट की फैमिली को एक-दूसरे को और अच्छे से जानने का मौका मिला है। कल रात ( 07 दिसंबर ) प्री-वेडिंग प्रोग्राम में दोनों परिवारों का आपस में परिचय हुआ। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ की मां सुजैन तुरकोटे ने विक्की कौशल के मम्मी-पापा को लंदन आने का इनविटेशन दिया है।

700 साल पुराने ने बरवाड़ा फोर्ट में होगी शादी

700 साल पुराने ने बरवाड़ा फोर्ट में होगी शादी

वहीं एक्टर विक्की कौशल का परिवार भी अगले साल जनवरी में लंदन जाने का प्लान बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना कैफ की मेहंदी सेरेमनी बहुत ही आलीशान तरीके से की गई थी। कपल 700 साल पुराने ने बरवाड़ा फोर्ट, जिसे सिक्स सेंस होटल के नाम से जाना जाता है, उसमें दोस्तों और परिवार के साथ बहुत टाइम बीता रहे हैं। कल रात कैटरीना की मां सुजान तुरकोट ने विक्की कौशल के माता वीना और पिता श्याम कौशल को लंदन में आने के कहा।

कैट-विक्की की हल्दी

कैट-विक्की की हल्दी

इधर, कैट की मां की तरफ से लंदन बुलाने पर अब विक्की कौशल के माता-पिता जनवरी में वहां जाकर कैटरीना की फैमिली से मिलने की योजना बना रहे हैं। वहीं आज (8 दिसंबर) को दोपहर के करीब विक्की और कैटरीना की हल्दी की रस्म होगी। इससे पहले रिसोर्ट में गेस्ट को नाश्ता परोसा गया, जिसके बाद कपल हल्दी प्रोग्राम के लिए तैयार होने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए।

 दो हल्दी की रस्में होंगी

दो हल्दी की रस्में होंगी

इंडिया टुडे में छपि रिपोर्ट के अनुसार दो हल्दी समारोह होंगे। आज कैटरीना की बहनें और उनके पति, अन्य रिश्तेदारों के साथ हल्दी में भाग लेंगे। वहीं कल (9 दिसंबर) शादी से पहले पारंपरिक हल्दी की रस्म होगी। विक्की कौशल की कल 9 दिसंबर को हल्दी की रस्म होंगी। जानकारी के मुताबिक शादी के लिए मेहमानों की आना शुरू हो गया है। कई बॉलीवुड हस्ती कल ही आ गई थीं। वहीं कुछ लोगों का आज आने का प्लान हैं।

कैटरीना कैफ के पिता हैं कश्मीरी

कैटरीना कैफ के पिता हैं कश्मीरी

आपको बता दें कि विक्की कौशल के पिता जहां एक्शन डायरेक्टर है तो कैटरीना कैफ के पिता कश्मीरी हैं और उनका नाम मोहम्मद कैफ है। वहीं कैट की मां सुजैन टरकोट ब्रिटिश नागरिक हैं। कैटरीना जब बहुत छोटी थीं, तभी उनके मां-बाप का तलाक हो गया था। कैट का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+