राजकुमारी डायना जैसी है कैटरीना कैफ की शादी की अंगूठी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप
राजकुमारी डायना जैसी है कैटरीना कैफ की शादी की अंगूठी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप
मुंबई, 10 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने आखिरकार 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी कर ली है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार 9 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। लंबे इंतजार के बाद, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और आखिरकार एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली तस्वीर साझा कीं। तस्वीरों को साझा करते हुए लवबर्ड ने लिखा, ''हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।'' फैंस कैटरीना कैफ के लाल सब्यसाची लहंगे से नजर नहीं हटा पाएं तो वहीं कुछ लोगों की नजर कैटरीना की शादी की अंगूठी पर पड़ी। कैटरीना की शादी की अंगूठी बहुत हद तक प्रिंसेस डायना की अंगूठी जैसी दिखती है।

अपनी शादी की अंगूठी को लेकर चर्चा में कैटरीना कैफ
जैसे ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने एक एक-एक डिटेल नोटिस की। उसी बीच कई लोगों की नजरें कैटरीना की शादी की अंगूठी पड़ी, जो उन्होंने पहनी हुई थी। कैटरीना कैफ की शादी की अंगूठी आयताकार नीले रंग की प्लेटिनम की अंगूठी है। जिसमें हीरे से घिरा एक बड़ा तंजानाइट (बहुत कीमती पत्थर) है। यह प्लैटिनम में टिफनी सोलेस्टे सगाई की अंगूठी है।

कितने की है कैटरीना की शादी की अंगूठी
कैटरीना कैफ की शादी की अंगूठी की कीमत 9,800 डॉलर है। जिसकी भारतीय रुपये में कीमत 7 लाख 41हजार है। वहीं जबकि विक्की कौशल ने प्लैटिनम टिफनी क्लासिक की रिंग पहनी थी। जिसकी कीमत 1700 डॉलर यानी भारतीय रुपये में 1 लाख 28 हजार 580 है।

प्रिंसेस डायना की अंगूठी जैसी है कैटरीना की वेडिंग रिंग
कैटरीना कैफ की वेडिंग रिंग बहुत हद तक दिखने में प्रिंसेस डायना की अंगूठी जैसी है। प्रिंसेस डायना की अंगूठी सबसे प्रतिष्ठित शाही सगाई की अंगूठी में से एक है क्योंकि इसमें 12 कैरेट अंडाकार नीला सीलोन नीलम है, 14 हीरे से घिरा हुआ है और 18K सफेद सोने में सेट है।












Click it and Unblock the Notifications