कैटरीना कैफ ने इस मंदिर के किए थे दर्शन, फिर 42 में हुईं प्रेग्नेंट, 'कुक्के सुब्रमण्यम' से क्या है संबंध?

Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने गत 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

दिसंबर 2021 में हुई थी विक्की-कैटरीना की शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों की शादी उस वक्त साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। शादी के बाद ये कपल अक्सर अपने रिलेशनशिप गोल्स को लेकर चर्चा में बना रहता है।

Katrina Kaif Baby Boy

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की घोषणा

कुछ समय पहले कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद से ही फैंस उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कैटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

कर्नाटक के कुक्के सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचे थीं प्रेग्नेंट कैटरीना

-दिलचस्प बात ये है कि कुछ महीने पहले ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कर्नाटक के प्रसिद्ध कुक्के सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचे थे, जहां दोनों ने विशेष पूजा-अर्चना की थी। मान्यता है कि अगर इस मंदिर में अगर कोई भक्त पुत्र रत्न की कामना करता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

-कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने मंदिर में दर्शन करने के कुछ ही महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है। आपको बता दें कि बेटे के जन्म के बाद कैटरीना कैफ की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी लेकिन फिलहाल वह ठीक हैं।

क्या है कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर की मान्यता?

-कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्या तालुका में स्थित कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर भगवान सुब्रमण्यम (कार्तिकेय) को समर्पित है। माना जाता है कि यहां दर्शन और पूजा करने से पुत्र संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है। ये मंदिर अपनी सर्प पूजा और सर्प दोष निवारण अनुष्ठानों के लिए भी प्रसिद्ध है।

-पौराणिक कथाओं के अनुसार गरुड़ से बचने के लिए नागराज वासुकी और अन्य सर्पों ने भगवान सुब्रमण्यम के मंदिर में ही शरण लिया था। इसीलिए यहां भगवान को सभी नागों के स्वामी के रूप में पूजा जाता है। यहां अश्लेषा बलि और सर्प संस्कार जैसी विशेष पूजाएं भी की जाती हैं जिनसे पापों का निवारण और संतान सुख प्राप्त होता है।

मंदिर की भव्यता और धार्मिक महत्व

-द्रविड़ शैली में निर्मित ये मंदिर कुमार पर्वत की गोद में स्थित है। पास में बहने वाली कुमारधारा नदी में श्रद्धालु स्नान करने के बाद भगवान कार्तिकेय के दर्शन करते हैं। मंदिर में हर साल लक्षदीपोत्सव सहित कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। ये मंदिर न केवल अपनी आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि कर्नाटक के सबसे समृद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है।

-जानकारी के अनुसार अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों अपने पैरेंटहुड के नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। फैंस बेसब्री से इस स्टार कपल की पहली फैमिली फोटो का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+