विकी कौशल-कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, बॉलीवुड से शामिल होंगे ये सितारे
विकी कौशल-कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, बॉलीवुड से
मुंबई, 13 नवंबर: बीते कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता बीते काफी दिन से फिल्मी गलियारों को हॉट टॉपिक बना हुआ है। अब दोनों जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं और दोनों अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करेंगे। कैटरीना और विकी की शादी राजस्थान में होगी। सूत्रों की मानें तो शादी काफी भव्य होगी और इसमें काफी लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से भी इसमें कई सितारे शामिल होंगे।

बॉलीवुड से ये लोग होंगे शामिल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विकी और कैटरीना की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। विक्की और कैटरीना इंडस्ट्री से अपने कई दोस्तों को बुलाने की योजना बना रहे हैं। मेहमानों की लिस्ट में करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और नताशा दलाल के नाम शामिल हैं।

दोस्तों के साथ मेंटर्स को बुला रहे
विकी और कैटरीना ने शादी में पारिवारिक दोस्तों के साथ-साथ इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और मेंटर्स को बुलाया है। जिसके लिए वो उन्होंने इन लोगों को दिसंबर में शादी के दिन फ्री रहने के लिए भी कहा है। जानकारी के मुताबिक शादी में हल्दी, मेहंदी जैसी सभी रस्मों पूरी की जाएंगी।

आलीशान होटल में शादी
कैटरीना कैफ और विकी कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा, इसके लिए बुकिंग भी हो चुकी है। हालांकि अभी विकी या कैटरीना ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। बताया गया है कि कई इवेंट कंपनियां शादी की तैयारियों में जुटी हैं।

काफी महंगा है ये होटल
विकी और कैट ने राजस्थान के बरवाड़ा स्थित 'सिक्स सेंसेस फोर्ट' होटल को चुना है, जो लगभग 700 साल पुराना है। पहले ये किला हुआ करता था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया। इसमें 100 कमरे हैं, जहां पर हर एक सुविधा मौजूद है। वहीं किराए की बात करें तो एक दिन के लिए सामान्य कमरे का किराया करीब 80 हजार है, जबकि लग्जरी रूम की कीमत 5 लाख के करीब आ जाती है।

कैटरीना के दबाव में नहीं बढ़ी तारीख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी और कैटरीना दिसंबर में 7-9 तारीख के शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि विकी कौशल इस शादी को अगले साल तक आगे बढ़ना चाहते थे मगर कैटरीना के दबाव डालने पर यह शादी अब दिसंबर में ही हो रही है। कैटरीना ने अपनी शादी से पहले सारी तैयारियों के लिए काम से भी ब्रेक ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications