कैटरीना-विक्की को धमकाने वाला मनविंदर पुलिस हिरासत में, एक्ट्रेस को करता था स्टॉक
हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को धमकी देने वाले शख्स मनविंदर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अब उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मुंबई, 26 जुलाई: हाल ही में कैटरीना कैफ और उनके पति और एक्टर विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, धमकी देने वाले शख्स को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। अब 25 साल के मनविंदर नाम के इस शख्स को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Recommended Video

बताते चलें कि बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस और विक्की कौशल उस वक्त मुसीबत में घिर गए, जब कपल को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और कुछ समय से भद्दे कमेंट्स भी कर रहा था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गिरफ्तार शख्स कैटरीना कैफ का फैन था और अकसर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग अपनी तस्वीरें एडिट कर लगाता था। जब कपल को जान से मारने की धमकी मिली, तो विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस वाले ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वो कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता है।
वहीं, अभिनेता विक्की कौशल की मानें, तो आरोपी पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने कैटरीना कैफ का पीछा भी किया है।
बताते चलें कि एक्ट्रेस को धमकी देने वाले इस शख्स का नाम मनविंदर सिंह है। ये एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और कैटरीना कैफ का फैन भी है। कैटरीना के लिए शख्स की दीवानगी कुछ इस कदर बढ़ गई थी कि मनिंदर एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ खुद की फोटोज एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।
इसके बाद पलिस ने शख्स के खिलाफ कई धाराओं पर मामला दर्ज किया। पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है।












Click it and Unblock the Notifications