कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया ऐसा खुलासा, कहा- उनके साथ तो मैं कुछ भी.....

Salman Khan and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'टाइगर 3' गत 12 नवंबर 2023 (दिवाली के दिन) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। लोगों को फिलम पसंद आई है। आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

कैटरीना कैफ का सलमान खान के सिथा रिश्ता
एक तरफ जहां कैटरीन कैफ अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट, जबरदस्त डांस स्किल्स और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, वहीं सलमान खान की निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त बातें होती रहती हैं। सलमान खान के साथ कैटरीना की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। इस बीच कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की है।

Katrina Kaif

दिसंबर 2021 में कैटरीना ने विक्की कौशल से की थी शादी
कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली थी। उनकी इस शादी ने सबको चैंका दिया था। दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिलेशनशिप की बात को सार्वजनिक होने ही नहीं दिया था। इस बीच कैटरीना कैफ ने फिल्मफेयर से बातचीत में सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात की और बताया कि अब टाइगर 3 के को-स्टार के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी है।

'सलमान खान के साथ प्रोफेशनल रिश्ते अच्छे'
कैटरीना कैफ से जब सलमान खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- पिछले कुछ सालों में सलमान खान के साथ प्रोफेशनल तौर पर मेरे रिश्ते निश्चित रूप से विकसित हुए हैं। जब मैंने सलमान खान के साथ पहली बार काम किया था, तब मैं न्यूकमर थीं और आज मैंने इस इंडस्ट्री में मैहनत कर सफलता हासिल की है। मैंने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

'मैं सलमान खान के साथ कोई भी सीन शूट कर सकती हूं'
कैटरीना कैफ के अनुसार वह सलमान खान के साथ कोई भी सीन करने में काफी कंफर्टेबल रहती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके और सलमान खान के बीच एक दूसरे के प्रति बहुत प्यार और सम्मान है। कैटरीना ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा- उनके साथ हर दिन नया सा लगता है। उनके साथ रहना मेरे लिए हर दिन एक नया अनुभव होता है।

'सलमान खान के साथ हर दिन बहुत अच्छा होता है'
कैटरीना कैफ ने आगे कहा- सलमान खान के साथ हर दिन कुछ ऐसा होता है, जो कल्पना से परे होता है। वह बहुत अच्छे इंसान हं। वह लोगों का मनोरंजन करना जानते हैं और सबके साथ बहुत ही अच्छे से पेश आते हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और सलमान खान ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत', 'पार्टनर', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'युवराज' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+