पार्टनर का छुप-छुपकर फोन चेक करती थीं कैटरीना कैफ, बोलीं- 'कई बार बाथरूम में रोती थी'
कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंन खुलासा किया कि वह पहले अपने पार्टनर का फोन चेक करती थीँ। इतना ही नहीं वह देर तक बाथरूम में रोती भी थीं।
Katrina Kaif And Vicky Kaushal: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में शुमार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फैंस के सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की बेहतरीना कैमिस्ट्री फैंस को और ज्यादा प्रभावित कर देती है। इस बीच कैटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह वैलेंटाइन डे तो नहीं बल्कि गैलेंटाइन डे 2023 समारोह में अपने खास दोस्त मिनी माथुर और करिश्मा कोहली के साथ एक मजेदार गेम खेलती हुई नजर आईं।

कैटरीना कैफ का बड़ा खुलासा
कैटरीना कैफ के मेकअप ब्रैंड के ब्यूटी ने इन तीनों दोस्तों का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सभी को नेवर आई हैव एवर का गेम खेलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। इसी के साथ केक का एक बाइट खाना था। इस दौरान मिनी ने पहला सवाल किया कि, मैंने कभी अपने पार्टनर का फोन चेक नहीं किया। इस पर कैटरीना कैफ एक मजेदार किस्सा शेयर करती हैं।

पार्टनर का चेक करती थीं फोन
कैटरीना कैफ ने सबके सामने ये कंफर्म किया कि, एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपने पार्टनर का फोन चेक किया था। तभी मिनी विक्की कौशल को अलर्ट करती हैं कि वह अपना फोन संभाल कर रखें। हालांकि इस पर कैटरीना कैफ ने सफाई देते हुए कहा कि, उस वक्त उनमें समझदारी नहीं थी, इसलिए वह ऐसा करती थीँ। इसी के साथ मिनी ने एक्ट्रेस से वादा लिया कि, वह अब कभी भी ऐसा नहीं करेंगी। कैटरीना ने कहा कि, 'अब अगर विक्की अगर अपना फोन खोलकर भी रख दे मैं तब भी नहीं देखूंगी'।

बाथरूम में जाकर रोती थीं कैटरीना
इसके आगे कैटरीना कैफ समेत तीनों दोस्तों ने कंफर्म किया कि, वह अपना नाम गूगल भी करती हैं। इस दैरान कैटरीना ने खुलासा कर बताया कि, वह अक्सर बाथरूम में जाकर रोती थीं। एक्ट्रेस ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, कुछ दिवाली पार्टियां हुई थीं उस वक्त वह बहुत रोईं थी।

फिल्म न्यूयॉर्क का शेयर किया किस्सा
इसी दौरान कैटरीना ने बताया कि साल 2009 में फिल्म 'न्यूयॉर्क' की शूटिंग के दौरान उन्होंने पैर में चोट लगने का बहाना बनाया था। तभी मिनी माथुर ने इसके जवाब में कहा, वो भी ऐसा ही करती हैं, लेकिन इसलिए ताकि उन्हें भारी सामान न कैरी न करना पड़े। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैटरीना-विक्की का वर्क्रफ्रंट
वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते की बात करें तो, साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर साल दिसंबर 2021 में दोनों की सीक्रेट वेडिंग ने सबको हैरान कर दिया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म टइगर 3 में नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की कौशल अगली फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications