कितनी है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की संपत्ति, शादी के बाद बॉलीवुड के सबसे रईस कपल में होगा इनका नाम

कितनी है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की संपत्ति, शादी के बाद बॉलीवुड के सबसे रईस कपल में होगा इनका नाम

मुंबई, 07 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। 7 से 9 दिसंबर 2021 के बीच वो शादी करने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशन की संपत्तियों के बारे में भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद विक्की कौशल कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे रईस कपल की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे। कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और विज्ञापन की दुनिया में वर्षों से काम कर रही हैं। कैटरीना अपने संघर्ष के दिनों से ऊपर उठी और न केवल एक बहुमुखी एक्ट्रेस बल्कि एक बिजनेसविमन के रूप में भी उभरी हैं। वहीं विक्की कौशल ने कैटरीना के मुकाबेल सफलता तो कम देखी है, लेकिन उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वो भी डिमांड में हैं। आइए जानें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के पास कितनी संपत्ति है।

कैटरीना हर फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये करती हैं चार्ज

कैटरीना हर फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये करती हैं चार्ज

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा कैटरीना रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया से भी जुड़ी हैं, जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट है जो परित्यक्त बच्चियों को बचाता है और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए काम करता है। उसने विभिन्न संगठनों में योगदान दिया है। कैटरीना का अपना एक ब्यूटी ब्रांड भी है, जिसका नाम ''के ब्यूटी'' है। कैटरीना ''के ब्यूटी'' की मालकिन हैं और शॉपिंग वेबसाइट नायका में में भी उन्होंने निवेश किया है। जिसने हाल ही में कैटरीना को भारी रिर्टन दिया है।

कैटरीना की कुल संपत्ति लगभग 224 करोड़ है

कैटरीना की कुल संपत्ति लगभग 224 करोड़ है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति लगभग 224 करोड़ रुपये की है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक कैटरीना की वार्षिक आय 25 से 30 करोड़ रुपये है। वहीं कैटरीना की एक महीने की कमाई 1 से 3 करोड़ के बीच है। कैटरीना की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी फिल्में और विज्ञापन है।

कैटरीना कैफ स्लाइस, नक्षत्र, लक्स, पैनासोनिक, लक्मे, ओप्पो आदि जैसे कई ब्रांडों के लिए विज्ञापन करती है। हाल ही में उन्होंने रीबॉक के साथ भी अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जिसके लिए उन्हें पहले की तुलना में 40% अधिक भुगतान किया जा रहा है।

जानिए कैटरीना के पास कितने घर और कार हैं?

जानिए कैटरीना के पास कितने घर और कार हैं?

कैटरीना के पास कारों की बात करें तो उनके पास ऑडी Q3, ऑडी Q7, मर्सिडीज ML350 है। कैटरीना की अचल संपत्तियों में उनके पास बांद्रा में उनका 3 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 8.20 करोड़ है। वहीं लोखंडवाला में एक संपत्ति है, जिसकी कीमत 17 करोड़ है। बांद्रा में एक पेंट उस जहां वह वर्तमान में रहती है और लंदन में एक बंगला है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है।

विक्की कौशल एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ करते हैं चार्ज

विक्की कौशल एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ करते हैं चार्ज

विक्की कौशल ने हाल ही में शोहरत का स्वाद चखा है। यह उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, फिल्म विक्की कौशल के लिए इंडस्ट्री में गेम-चेंजर साबित हुई हैं। तब से वह गोविंदा नाम मेरा, अमर अश्वत्थामा और तख्त सहित कई परियोजनाओं से घिरे हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि विक्की कौशल को प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2-2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। और यह छिपा नहीं है कि आने वाले दिनों में उनकी मांग केवल समय के साथ बढ़ रही है।

कितनी है विक्की कौशल की कुल संपत्ति

कितनी है विक्की कौशल की कुल संपत्ति

विक्की कौशल की एक महीने की कमाई 25 लाख से अधिक है। वहीं उनकी सालाना आय 3 से 5 करोड़ के बीच है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर विक्की की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये है। विक्की कौशल की भी कमाई का बड़ा सोर्स फिल्में और विज्ञापन है। विक्की के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में पुलिस (आईवियर के लिए), रिलायंस ट्रेंड्स, साउंड इक्विपमेंट ब्रांड बोल्ट ऑडियो, हैवेल्स इंडिया, ओप्पो आदि शामिल हैं। वह लगभग प्रत्येक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 - 3 करोड़ चार्ज करते हैं।

विक्की के पास कार और घर कितने हैं?

विक्की के पास कार और घर कितने हैं?

विक्की कौशल के पास पहले से ही अंधेरी पश्चिम में एक आलीशान घर है और हाल ही में उन्होंने बांद्रा में एक घर भी किराए पर लिया है। वह कथित तौर पर कैटरीना कैफ के साथ शादी के बाद वहीं रहेंगे। विक्की कौशल का कार कलेक्शन पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ा है। अब उनके पास Mercedes Benz GLC SUV कार और कुछ अन्य कारें हैं।

विक्की और कैटरीना की कुल संपत्ति कितनी है?

विक्की और कैटरीना की कुल संपत्ति कितनी है?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। विक्की और कैटरीना की संयुक्त संपत्ति की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। कथित तौर पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति 249 करोड़ रुपये है। इस तरह से विक्की और कैट बॉलीवुड के सबसे रईस कपल में गिने जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+