कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं या नहीं? वायरल हुए एक्ट्रेस के बेबी बंप की सामने आई सच्चाई, टीम ने दिया बड़ा बयान

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लंदन में वेकेशन पर हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटरीना काफी ढीले कपड़े पहने नजर आईं जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं।

वीडियो में कैटरीना कैफ को उनके पति विक्की कौशल काफी प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। वहीं लंदन की सड़कों में जिस तरह से कैटरीना चल रही थीं उसको देखते हुए फैंस को यही लग रहा था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं। अब इन खबरों के बीच आखिरकार एक्ट्रेस की टीम की तरफ से बयान सामने आ गया है।

katrina kaif

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी अफवाहों के बाद ऐसी भी खबरें थीं कि अनुष्का शर्मा के बाद वह लंदन में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कैटरीना और विक्की डिलीवरी के लंदन गए हैं और वह जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देंगे। लेकिन अब उनकी पीआर टीम ने साफ कर दिया है कि ये खबर महज अफवाह है।

कैटरीना कैफ की पीआर टीम ने कनफर्म कर दिया है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं हैं और वे इस वक्त पति के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि, 'सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट है कि इस अनकन्फर्म रिपोर्टिंग और कयासों को यहीं रोक दें।' बता दें कि, हाल ही में कैटरीना ने विक्की का 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बता दें कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिक नहीं किया। दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। अब दोनों की शादी के लगभग 3 साल बाद फैंस को इंतजार है कि कपल कब गुड न्यूज देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+