कैटरीना कैफ आम गृहणी की तरह रखती हैं घर खर्च की पाई-पाई का हिसाब, विक्की कौशल ने किया खुलासा
कैटरीना कैफ घर का वीकली बजट पर चर्चा करने के लिए करती हैं मीटिंग, विक्की कौशल ने किया मजेदार खुलासा

Vicky Kausal And Katrina Kaif: बॉलीवुड के खूबसूरत शादीशुदा जोड़े में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी है। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के पहले दोनों की डेट बड़ी सीक्रेटिव रही। हालांकि शादी के बाद विक्की कौशल खुलकर अपनी प्यारी सी एक्ट्रेस पत्नी के बारे में बातें करते हैं। एक बार फिर विक्की कौशल ने कैटरीना के घर संभालने को लेकर बड़ी ही मजेदार बात शेयर की है।
कैटरीना करती हैं वीकली बजट के लिए करती हैं वीकली मीटिंग
विक्की कौशल ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी कैटरीना हर सप्ताह कैसे वीकली बजट के लिए घर में मीटिंग करती हैं। विक्की ने बताया कि कैटरीना कैफ अपने स्टाफ के सदस्यों के साथ घर बजट पर चर्चा करने लिए वीकली मीटिंग करती हैं। विक्की ने बताया कि कैटरीना इस बात का ध्यान रखती हैं कि पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है।
विक्की बोले इस चर्चा पर बहुत मजा आती है
विक्की ने कहा 'सबसे मजेदार अनुभव तब होता है जब कैटरीना घर में हर हफ्ते, या हर दूसरे हफ्ते मीटिंग करती हैं। वह पूरे स्टाफ को एक साथ बुलाती है और घर के बजट पर चर्चा करती है। वह इस बात का हिसाब रखती है कि पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है, खर्च और यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब वह चर्चा होती है, तो मुझे मजा आता है। मैं एक दर्शक हूं और मैं पॉपकॉर्न लेकर बैठता हूं।' इसके साथ ही कैटरीना के इस अंदाज को शानदार भी बताया।
विक्की कौशल भी है बहुत कंजूस सुनाया था ये वाकया
विक्की कौशल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज जरा हट के, जरा बच के फिल्म में कंजूस पति की भूमिका में नजर आए है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भी कंजूस हैं तो उन्होंने हामी भरते हुए बताया कि कैटरीना ने उनसे घर के लिए बार खरीदने के लिए कहा था, लेकिन कीमत सुनकर मैं दंग रह गया था और मैंने बार दिलवाने से इनकार कर दिया था और बोले इसके बजाय मैं ही ट्रे लेकर यहां खड़ा हो जाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications