बेबी बंप छिपाने के चक्कर में कैटरीना कैफ ने कर दी ये गलती, तस्वीरें शेयर कीं तो खुली पोल

कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक्ट्रेस ने बड़ी ही चालाकी से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की है।

मुंबई, 27 अगस्त: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं। बीते दिनों से कैटरीना कैफ सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस भी जल्दी से कैटरीना और विक्की की ओर से किसी अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने बड़ी ही चालाकी से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की है।

सुर्खियों में प्रेग्नेंसी की खबर

सुर्खियों में प्रेग्नेंसी की खबर

दरअसल कैटरीना कैफ बीते कुछ समय से कैमरे के सामने नहीं आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैंल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को एक बार स्पॉट भी किया गया, तो यूजर्स की नजर एक्ट्रेस के बेबी बंप पर पड़ी।

कैटरीना ने शेयर की तस्वीर

कैटरीना ने शेयर की तस्वीर

इस बीच कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो शेयर करते ही बड़ी तेजी से वायरल हो गईं। कैटरीना इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर के टॉप में कैटरीना का लुक देखने लायक है।

फैंस को दिखी कैट की चालाकी

कैटरीना की खूबसूरती के साथ-साथ फैंस की नजर एक्ट्रेस की एक चालाकी पर भी गई। यूजर्स ने कहा कि कैटरीना ने ये तस्वीरें जानबूझ कर ऐसे एंगल से क्लिक करवाई हैं, जिसमें उनका बेबी बंप ना दिख सके। यूजर्स ने कैट को चालाक बताया है।

टी-शर्ट और डंगरी में दिखीं कैटरीना

टी-शर्ट और डंगरी में दिखीं कैटरीना

हालांकि, अपने रीसेंट लुक में कैटरीना ने व्हाइट कलर की टी शर्ट और डंगरी पहनी हुई है। इसके साथ ही बालों को खुला रखा है। कैट की खूबसूरती सिंपल लुक में देखने लायक है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड रखा हुआ है।

2021 में हुई शादी

2021 में हुई शादी

बताते चलें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 के दिसंबर महीने में शादी रचाई थी। कपल की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+