करवाचौथ से पहले कैटरीना कैफ को मिला 3 करोड़ का ये गिफ्ट, पति विक्की कौशल की हो रही तारीफ

Katrina Kaif Gift From Husband Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि करवाचौथ से पहले ही पति विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना को एक बेशकीमती गिफ्ट दिया है।

कैटरीना कैफ को मिला करोड़ों का गिफ्ट
आपको बता दें कि इस बार 20 अक्टूबर 2024 को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके पति विक्की कौशल ने गिफ्ट दिया है। खबर है कि विक्की ने कैटरीना को रेंज रोवर 3.0 एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी वैरियंट लग्जरी कार गिफ्ट में दी है।

Katrina Kaif Gift From Husband

कैटरीना कैफ की नई लग्जीरियस कार
कैटरीना कैफ को गिफ्ट में मिली रेंज रोवर 3.0 एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी वैरियंट लग्जरी कार की कीमत 3.89 करोड़ रुपये के आसापस है। आपको बता दें ये कैटरीना कैफ को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है।

कैटरीना को महंगी गाड़ियों का है शौक
कैटरीना कैफ के पास एक लग्जरी वैनिटी वैन समेत मर्सडीज एमएल 350, ऑडी क्यू7 और ऑडी क्यू3 के अलावा कई हाई क्लास गाड़ियां मौजूद हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ अपनी नई रेंज रोवर में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई हैं जिसके बाद उनकी नई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेंज रोवर 3.0 एलडब्ल्यूबी के फीचर्स
जानकारी के अनुसार रेंज रोवर 3.0 एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी वैरियंट लग्जरी कार डीजल इंजन में आती है। इसमें हाई पावर इंजन है और ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। कार में न्यू जनरेशन के लिए 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 2997 सीसी का धाकड़ इंजन है जो सड़क पर 234 kmph तक की स्पीड देता है।

रेंड रोवर में 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन
रेंज रोवर 3.0 एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी वैरियंट लग्जरी कार एक हाई स्पीड कार है, जो 6.3 सेकंड में ही 0 से 100 kmp तक की स्पीड आसानी से पकड़ लेती है। कार फुल टैंक होने पर कुल करीब 1053 km तक चलती है। कार में 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलता है, जिससे ये खराब रास्तों पर भी हाई पावर जनरेट करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+