खुशखबरी! दीपिका से भी पहले Katrina Kaif के घर गूंजेगी किलकारी, आखिर क्यों लंदन में ही पैदा होगा पहला बच्चा?
Katrina Kaif Baby: हाल ही में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया। अब खबरें आ रही हैं कि कैटरीना कैफ भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। कभी भी एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंज सकती है। कैटरीना कैफ काफी समय से फोटोज भी अपलोड नहीं कर रही थीं ऐसे में अब फैंस के कयासों पर विराम लग चुका है और खुशखबरी कभी भी सामने आ सकती है।
जल्द मां बनेंगी कैटरीना
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में 'जूम' के हवाले से बताया गया है कि कैटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस की रिप्रेजेंटेटिव एजेंसी ने इस खबर पर ठप्पा नहीं लगाया है। खबरों में बताया गया है कि एक्ट्रेस विदेश अपनी डिलीवरी के लिए ही गई हैं।

कहां होगा एक्ट्रेस का पहला बच्चा?
बता दें कि इस बीच raindromedia की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस के रिप्रेंजेटिव ने रिक्वेस्ट की है कि इन सभी खबरों पर भरोसा ना किया जाए। प्रेग्नेसी की खबरें पुख्ता नहीं हैं। हालांकि जूम के सूत्र के मुताबिक कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी नहीं हैं। सूत्र ने कहा कि कैटरीना और विक्की अपने पहले बच्चे का स्वागत यूके में करेंगे।
आखिर क्यों यूके ही गईं कैटरीना?
अब सवाल उठता है कि सिर्फ यूके में ही क्यों कैटरीना कैफ अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में बता दें कि एक्ट्रेस इसलिए यूके डिलीवरी के लिए गई हैं, क्योंकि कैटरीना का बचपन भी यूके में ही बीता है। सूत्र ने बताया कि कैटरीना कैफ यूके में ही पली बढ़ी हैं। लंदन के हैम्पस्टेड में उनका एक घर भी है। ऐसे मे वे लंदन में ही अपने जन्म को जन्म देंगी। विक्की भी वहां एक्ट्रेस के साथ हैं।
साफ दिखा था बेबी बंप
कैटरीना कैफ के पहले बच्चे की खबर सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास बहुत समय पहले से ही लगाए जा रहे थे। हालांकि अब देखना ये होगा कि विक्की और कैटरीना के घर कब किलकारी गूंजती है।












Click it and Unblock the Notifications