कैटरीना कैफ ने Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा, व्हॉटस्ऐप चैनल पर फॉलोअर्स जान उड़ेंगे होश
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका टीजर गत 27 सितंबर को रिलीज हुआ है। लोगों को फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है। हालांकि टीजर में सिर्फ सलमान खान ही छाए हुए हैं और कैटरीना कैफ नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन फिर भी लोग 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के एक्शन और कातिलाना अंदाज को देखने के लिए बड़ी ही बेसब्री से मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय कैटरीना कैफ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कैटरीना कैफ व्हॉटस्ऐप चैनल पर सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी बन चुकी हैं।
कैटरीना कैफ का व्हॉटस्ऐप चैनल
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को इस समय व्हॉटस्ऐप चैनल पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जा रहा है। उनके फॉलोअर्स की बात करें तो ये मार्क जुकरबर्ग और सिंगर-रैपर बैड बनी से भी बहुत ज्यादा हैं। खबर है कि बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कैटरीना कैफ ने बैड बनी, मार्क जुकरबर्ग जैसी कई बड़ी और फेमस हस्तियों को पछाड़कर व्हॉटस्ऐप चैनल पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं।

मार्क जुकरबर्ग को कैटरीना ने पछाड़ा
हाल ही में लॉन्च हुए वॉट्सएप चैनल पर दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों से कहीं अधिक बॉलीवुड एक्टर्स के फॉलोअर्स हो गए हैं। कैटरीना कैफ के चैनल पर इस समय 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो सिंगर और रैपर बैड बनी और व्हॉटस्ऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग से भी कहीं अधिक है।
कैटरीना कैफ के 14.2 मिलियन फॉलोअर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुद व्हॉटस्ऐप के पास सबसे अधिक 23 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद स्ट्रीमिंग ऐप नेटफ्लिक्स का नंबर आता है जिसके 16.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर रियल मैड्रिड का आधिकारिक चैनल है जिसके 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं कैटरीना कैफ की रैंकिंग चौथे नंबर पर है जिनके 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं बैड बनी पांचवें नंबर पर हैं, जिनके 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और मार्क जुकरबर्ग को 9.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे नंबर पर हैं।
13 सितंबर को व्हॉटस्ऐप चैनल की हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ 13 सितंबर को व्हॉटस्ऐप चैनल से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने इस चैनल को शुरू करते हुए फैंस से कहा था- हाय, मेरे व्हॉटस्ऐप चैनल पर आपका स्वागत है, चैनल शुरू करते हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने अभी तक केवल कुछ सेल्फी और यूनीक्लो के लिए एक ऐड वीडियो शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications