शादी के बाद इस तरह से बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने बनाया ये खास प्लान
16 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का जन्मदिन है। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए विक्की कौशल ने मालदीव को चुना।
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस का 16 जुलाई को शादी के बाद पहला जन्मदिन है। ऐसे में इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए पति विक्की कौशल ने एक खास प्लान तैयार किया है। बता दें कि, विक्की कौशल और कटरीना कैफ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। जहां से दोनों मालदीव के लिए रवाना हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कटरीना कैफ के बर्थडे के लिए विक्की कौशल का सरप्राइज
बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच इतनी शानदार बॉन्डिंग है कि जिससे फैंस भी इंप्रेस हो जाते हैं। दोनों अक्सर अपने लव गोल्स सेट करते हैं जिससे हर कोई कपल चाहता है कि वह भी उन्ही की तरह बने। दरअसल 16 जुलाई को कटरीना कैफ का जन्मदिन है। ऐसे में उनके पति विक्की कौशन ने उनके लिए खास सरप्राइज तैयार किया है।
मालदीव के लिए रवाना हुआ कपल
बता दें कि, कटरीना कैफ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विक्की कौशल ने मालदीव चुना है। जिसके लिए दोनों मुंबई से रवाना हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड के इस कपल को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ का जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में वो इसे खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
वीडियो की बात करें तो, एयरपोर्ट पर दोनों हाथ में हाथ डाले स्पॉट किए गए। एक तरफ कैटरीना कैफ ने ऑरेंज कलर की स्वेटशर्ट और साथ में ब्लू जीन्स पहन कर हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। कैटरीना कैफ ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था और ब्लैक गॉगल्स लगाए नजर आ रही थीं। तो वहीं विक्की कौशल क्लीन शेव में हैंडसम नजर आ रहे थे। हालांकि दोनों को जब पैपराजी ने कैमरे में कैद किया तो दोनों खुद को पोज देने से रोक नहीं पाए।

कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के नजर आएंगी। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म
वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'गोविंदा नाम मेरा' जैसी कईं अन्य फिल्में भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications