कैटरीना कैफ के बर्थडे पर विक्की कौशल ने सरेआम कर दी ऐसी हरकत, फोटो हो गई वायरल
Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई 2025 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर, उनके पति एक्टर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
कैटरीना के बर्थडे पर विक्की कौशल ने शेयर की फोटोज
विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ एक प्यारा सा चेहरा बनाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के गाल पर किस भी किया है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हुए कोजी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक तस्वीर में साथ में क्वालिटी टाइम बिताते भी नजर आ रहे हैं, जो उनकी किसी वेकेशन की लग रही है। विक्की द्वारा शेयर की गई आखिरी तस्वीर में कैटरीना सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट पहने बीच पर टहलती हुई दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ, विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए अपने प्यार का इजहार किया है और कैप्शन में लिखा है- हैलो बर्थडे गर्ल! आई लव यू।
दिसंबर 2021 में कपल ने की थी शादी
जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों हमेशा सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं। इससे पहले, वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, कैटरीना ने विक्की के अटूट प्यार की जमकर तारीफ की थी।
विक्की की तारीफ करते हुए कैटरीना ने कही ऐसी बात
जब कैटरीना कैफ से पूछा गया था कि खुद की देखभाल के लिए फिटनेस कितनी जरूरी है, तो उन्होंने कहा था- जब मैं फिट रहती हूं तो शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करती हूं। मेरे अलावा कोई भी मुझे बेहतर महसूस नहीं करा सकता, सिवाय मेरे पति के, जो कभी-कभी ऐसा कर पाते हैं।
'पति विक्की कौशल मुझे बहुत प्यार करते हैं'
-कैटरीना कैफ ने आगे कहा था- मेरे पति विक्की कौशल मुझे बहुत प्यार करते हैं और मुझे सपोर्ट करते हैं। मुझे लगता है कि ये सीखने का एक महत्वपूर्ण पहलू है, बिना शर्त प्यार को स्वीकार करना या समझना।
-दिसंबर 2024 में, कैटरीना कैफ ने खुलासा किया था कि कैसे पति विक्की कौशल उन्हें काम से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा था- अभी भी मेरे पति मुझे फोन रखकर ईमेल भेजने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि काम से ब्रेक लो और जिंदगी को इन्जॉय करो।
-इसके बाद कैटरीना कैफ से एक एक्शन फिल्म में अपने पति विक्की कौशल के साथ काम करने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था- विक्की के साथ जोड़ी बनाना दिलचस्प होगा। मैं हमेशा कहती हूं कि उनके साथ पर्दे पर कुछ करना बहुत रोमांचक होगा। मुझे उनके साथ फिल्म करनी है।












Click it and Unblock the Notifications