Katrina Kaif Baby Boy: 42 की उम्र में कैटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म, पापा विक्की कौशल ने कह दी ऐसी बात
Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। आज यानी 7 नवंबर 2025 को 42 साल की कैटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
42 साल की कैटरीना कैफ बनीं मां
इस खुशखबरी की जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। लोग जमकर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

पापा विक्की कौशल ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हमारी खुशियों का खजाना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों इस खुशी के पल से फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हम भगवान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
7 नवंबर 2025 को बेटे का हुआ जन्म
इस पोस्ट के अंत में विक्की कौशल ने अपने बेटे के जन्म की तारीख 7 नवंबर 2025 लिखी है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं देन शुरू कर दी हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स कपल दो रहे हैं बधाई
-विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के पैरेंट्स बनने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अनीता हसनंदानी, मनीष मल्होत्रा, हुमा कुरैशी और निम्रत कौर सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
-वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस भी कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और बेबी बॉय की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शादी के 4 साल बाद मिली खुशखबरी
-आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
-बाद में कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं अब शादी के चार साल बाद दोनों पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं। फैंस कपल के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications