Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक-दूसरे पर इस कदर प्यार लुटाते नजर आए कैटरीना और विक्की, वायरल हुई Kiss करते फोटो

एक-दूसरे पर इस कदर प्यार लुटाते नजर आए कैटरीना और विक्की, वायरल हुई Kiss करते फोटो

मुंबई, 14 दिसंबर: अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को शादी करने के बाद से लगभग हर दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने 13 दिसंबर को वरमाला के लिए मंडप में जाते वक्त अपनी बहनों के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद मंगलवार (14 दिसंबर) को विक्की और कैट दोनों ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विक्की कैटरीना के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टा पर चार तस्वीरें शेयर की हैं, वहीं विक्की कौशल ने एक तस्वीर शेयर की है। विक्की कैटरीना काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा था।

विक्की और कैट ने तस्वीर शेयर कर लिखा,- प्यार, सम्मान और...

विक्की और कैट ने तस्वीर शेयर कर लिखा,- प्यार, सम्मान और...

14 दिसंबर को शेयर किए गई तस्वीरों में विक्की और कैटरीना ने एक जैसा कैप्शन लिखा है। विक्की और कैट ने लिखा, "प्यार, सम्मान और संजोने" अब तक विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें एक जैसा ही कैप्शन लिखा है। विक्की और कैटरीना ने एक प्राइवेट फंक्शन में राजस्थान में शादी की थी। जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

कहीं हाथ थामे तो कहीं किस करते नजर आए विक्की-कैट

कहीं हाथ थामे तो कहीं किस करते नजर आए विक्की-कैट

इन तस्वीरों कैटरीना एक लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई दिख रही हैं, जिसमें उन्होंने हैवी नेकपीस और ईयरिंग्स पहना है। कैट ने अपना मेकअप न्यूड रखा है। तो वहीं विक्की कौशल ने पीच कलर की शेरवानी पहनी थी। इसमें से एक तस्वीर में विक्की कैटरीना के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। विक्की और कैट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

कैट और विक्की की तस्वीरें सेलेब्रिटी को भी आई पसंद

कैट और विक्की की तस्वीरें सेलेब्रिटी को भी आई पसंद

जैसे ही विक्की और कैटरीना ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया उनके दोस्तों और साथ काम करने वाले सेलेब्रिटियों ने उन्हें बधाई दी। ताहिरा कश्यप, जोया अख्तर, अनुषा दांडेकर और कई अन्य सेलेब्रिटियों ने दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया है। फोटो पर फैन्स ने भी अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है। एक ने लिखा है, अद्भुत जोड़। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, आप दोनों सोलमेट की तरह लग रहे हैं।

ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं विक्की और कैटरीना

ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं विक्की और कैटरीना

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरों को शेयर विक्की और कैटरीना ने लिखा था, ''हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें, इस शागी के पलों तक ले आया है। इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+