हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर फाइल्स फिल्म को किया टैक्स फ्री
नई दिल्ली, 11 मार्च। फिल्म निर्देश विवेक रंजन अग्निहोत्री के लिए बढ़िया खबर है। अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक फिल्म को रिलीज के दिन से टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को राज्य में छह महीने तक टैक्स नहीं देना होगा।

आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस बारे में जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक सिनेमा थियेटर, मल्टीप्लेक्स विभिन्न श्रेणियों की वर्तमान सीटों में वृद्धि कर सकेंगे और न ही प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर सकेंगे।
आदेश के तहत अब थियेटर, मल्टीप्लेक्स मालिक अगले छह महीने तक राज्य जीएसटी नहीं वसूल सकेंगे।
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद किया है। पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने कहा "बहुत प्यार मनोहर लाल जी। कोरोना काल के अर्थिक प्रॉब्लम्स के बाद फैमिलीज को ये फिल्म देखने में आपका ये फैसला काफी मदद करेगा। साथ ही सिनेमा हॉल का बिजनेस भी मजबूत करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications