गोविंदा का हालचाल जानने भागी दौड़ी अस्पताल पहुंची कश्मीरा शाह, क्यों नहीं दिखे भांजे कृष्णा अभिषेक?

Govinda Shot By Gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह गोली लग गई। एक्टर अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि तभी गलती से गिरी और एक्टर के साथ हादसा हो गया। खैर अब गोविंदा की हालत में सुधार है और पैर में लगी गोली निकाल दी गई है।

गोली गोविंदा के घुटने में लगी, और उन्हें तुरंत मुंबई के CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर फिलहाल ICU में हैं और उनकी हालत में पहले बेहतर है। एक्टर ने खुद स्वास्थ्य के बारे में अपने प्रशंसकों को एक ऑडियो संदेश के जरिए इस बात की जानकारी दी है। जिसमें एक्टर ने फैंस और डॉक्टरों का धन्यवाद किया।

govinda

इस घटना के तुरंत बाद, विभिन्न मशहूर हस्तियों और गोविंदा के करीबी दोस्तों ने उनकी चिंता और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वहीं एक्टर की बहू और अभिनेत्री कश्मीरा शाह उन्हें अस्पताल में देखने गईं। हालांकि उनके साथ इस दौरान एक्टर के भांजे कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए। जब उनसे मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णा अभिषेक फिलहाल भारत में नहीं है और वह शूट के लिए विदेश गए हुए हैं। एक्टर ने बताया कि वह जैसे ही भारत लौटेंगे तो अपने मामा गोविंदा से सबसे पहले मुलाकात करेंगे। साथ ही एक्टर ने गोविंदा के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।

बता दें कि, 1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। एक्टर ने निकलने से पहले अपनी अलमारी से रिवॉल्वर निकाला और उसे साफ करने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ से गिर गई जिसके बाद उनके घुटनों में गोली लग गई। जब गोविंदा को गोली लगी तो उस वक्त एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा घर में नहीं थीं। गोविंदा ने अपने भाई को फोन कॉल मिलाया और फिर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+