कार्तिक आर्यन ने बताया, आखिर क्यों उन्होंने बिजनेस क्लास में सफर नहीं किया

मुंबई, 02 मई। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते हैं। अपनी आने वाली फिल्म भूल-भुलैया-2 का कार्तिक आर्यन जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान वह अपने फैंस के बीच जाकर उनके साथ समय बिता रहे हैं। कार्तिक अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं और फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के सातवें दिन के प्रमोशन की कुछ झलकियों की एक वीडियो क्लिप खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान कार्तिक की एक फैन ने उनसे काफी दिलचस्प सवाल पूछा।

कार्तिक का अंदाज लोगों को आ रहा पसंद

कार्तिक का अंदाज लोगों को आ रहा पसंद

कार्तिक के वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करके लिखा, आप हमेशा जमीन से जुड़े रहेत हैं। जबकि दूसरे फैन ने लिखा सभी सेलेब्रिटीज को इस बारे में सोचना चाहिए, उन्हें आपकी तरह होना चाहिए, ज्यादा दिखावा नहीं करना चाहिए। यह अच्छा लगता है कि आप हम जैसे लोगों की ही तरह है। जमीन से जुड़े। कार्तिक आर्यन को दिखावे में भरोसा नहीं है। इसी लिए आप हम सभी लोगों से जुड़ जाते हैं।

फिल्म का कर रहे हैं प्रमोशन

फिल्म का कर रहे हैं प्रमोशन

कार्तिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे वह चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जाते हैँ। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आते हैं, वह विमान के भीतर की अपनी क्लिप को भी इस वीडियो में दिखाते हैं। फ्लाइट पकड़ने के बाद कार्तिक को एक यात्री के साथ विमान में बात करते हुए देखा गया। वह उनके साथ नूडल्स खाते हैं और लिखते हैं कि भूल-भुलैया 2 के प्रमोशन के 7वें दिन ब्रंच फ्लाइट में ही।

लोगों के बीच जमकर थिरके

लोगों के बीच जमकर थिरके

वीडियो में कार्तिक को अपने फैंस से बात करते हुए भी देखा जाता है। इस दौरान कार्तिक फैंस से कहते हैं कि आपके लिए एक सरप्राइज है, हम पहली बार टाइटल ट्रैक यहां पर बजाने वाले हैं। जब फिल्म का टाइटल ट्रैक बजता है तो कार्तिक आर्यन इसपर लोगों के बीच डांस करते नजर आते हैं। इस दौरान कार्तिक लोगों से पूछते हैं कि क्या फिल्म हिट होगी, क्या सुपरहिट होगी, क्या ब्लॉकबस्टर होगी। वह अपने फैंस के साथ इस दौरान सेल्फी भी क्लिक कराते हैं।

टिकट महंगा, इसलिए बिजनेस क्लास में नहीं गया

फिल्म के प्रमोशन का वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक लिखते हैं आई लव यू चंडीगढ़। इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करके पूछा कि कार्तिक आर्यन बिजनेस क्लास में यात्रा क्यों नहीं करते हैं, तो इसपर कार्तिक जवाब देते हैं और लिखते हैं कि टिकट महंगी थी। इसपर दूसरे फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यह कितना क्यूट और मजाकिया है। बता दें कि भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ तबू, कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इससे पहले 2007 में भूल-भूलैया आई थी, जिसमे अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में राजपाल यादव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। भूल-भुलैया 2 में भी राजपाल नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+