कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच सबकुछ हुआ ठीक, अनाउंस की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म
बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच की अनबन की खबरें थीं। लेकिन ये सब अफवाहें हैं। अब दोनों इसे साबित भी कर दिया है। दरअसल, कार्तिक करण के प्रोडक्शन हाउस की नई रोमांटिक कॉमेडी पर साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।
कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "मम्मी की खाई हुई कसम, ये मम्मा का लड़का पूरी करके ही रहता है। मैं रोमांटिक कॉमेडी के साथ वापसी करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। सबसे बड़ी प्रेम कहानी 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है।"

रोमांटिक कॉमेडी है फिल्म का जॉनर
करण जौहर के बैनर तले इस फिल्म समीर विद्वांस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके पहले वो कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी। ख़ैर, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कार्तिक आर्यन तो हैं, लेकिन अभी तक फीमेल लीड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म को 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग है।
दोस्ताना 2 के समय हुआ था झगड़ा
बता दें, कार्तिक और करण दोस्ताना 2 पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ किल फेम लक्ष्य लालवनी भी थे। लेकिन कुछ दिनों बाद खबरें आईं कि करण और कार्तिक के बीच वैचारिक मतभेद हो गए जिस वजह से फिल्म नहीं बन रही। कहा ये भी गया कि करण को कार्तिक का बिहेवियर पसंद नहीं आया। हालांकि दोनों की तरफ से भी कभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इन सभी बातों पर पानी फिर गया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। ख़ैर देखना ये है कि अब दोस्ताना 2 भी बनेगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications