कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' क्लैश पर की बात, बोले- मैं अजय सर, रोहित सर का बड़ा फैन हूं

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस दिवाली यानी 1 नवंबर पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की सिंघम अगेन से हो रहा है। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और बज़ भी अच्छा बना हुआ है। सोशल मीडिया में दोनों ही फिल्मों के फैंस ने कोहराम मचाया हुआ है। अजय और कार्तिक की फिल्में फ्रेंचाइज़ तीसरी किश्त है।

हाल ही में कार्तिक ने पिंकविला से बात की। इसमें उनसे पूछा गया कि वो दोनों फिल्मों के क्लैश पर क्या सोचते हैं। इसके जवाब में कार्तिक ने कहा, दीवाली बड़ा त्यौहार है। मुझे लगता है कि दो फिल्में आराम से चल सती हैं। सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है और हमारा हॉरर कॉमेडी जॉनर है। मुझे लगता है कि अगर मैं मूवी देखने जाने वालों की बात करूं तो ये फेस्टिवल सभी के लिए हैं।

Kartik Aryan talks about Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again Clash

मेरा रूह बाबा वर्सेस मंजुलिका पर फोकस
कार्तिक ने आगे कहा, हमारे पास दो ऑप्शन आ रहे है उस दिन, जो बहुत रेयर हो रहा है आजकल हमारी इंडस्ट्री में। अभी दिवाली पर दो फिल्में आ रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों का बेसब्री से इंतज़ार है। मुझे खुद उनकी फिल्म पसंद है और देखने भी जाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी हमारी फिल्में देखने आएं। दोनों ही फिल्मों के चलने का बहुत स्कोप है। मैं ये नहीं सोचता कि हमारे बीच को वर्सेस वाली चीज़ है। मैं अभी सिर्फ रूह बाबा वर्सेस मंजुलिका पर फोकस कर रहा हूं (हंसते हुए कहा)। मुझे नहीं लगता है कि दोनों के फिल्मों के बीच वर्सेस है।

मैं दोनों का फैन
कार्तिक ने बताया, सिंघम अगेन फ्रेंचाइज़ बहुत बड़ी है। उसमें अजय सर रोहित सर और जो भी लोग फिल्म से जुड़े हैं मैं उन सभी का फैन रहा हूं। मैं लगता है कि ये जो वर्सेस चालू हो गया है, ये बहुत गलत है। क्योंकि मुझे नहीं लगता है। मैं ही उनका फैन हूं मैं इतना बड़ा फैन हूं तो उस चीज़ के बारे में बात करना भी मुझे सही नहीं लगता है।

बता दें, इस बार भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की वापसी हुई है। साथ ही माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। ट्रेलर में ऐसा दिखाया गया है कि रूह बाबा इस बार दो-दो मंजुलिका से भिड़ते नज़र आएंगे। खै़र देखना तो ये भी होगा कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में जीत किसकी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+