'लगता है पैचअप हो गया', सारा अली खान की दिवाली पार्टी में पहुंचे Ex BF कार्तिक आर्यन, Video Viral

Sara Ali Khan Kartik Aaryan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्तों का बनना और फिर बिगड़ना आम हो चुका है। जो कभी एक दूसरे से बात करना नहीं पसंद करते वह फिर से दोस्त बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच देखने को मिला।

हाल ही में सारा अली खान ने कॉफी विद करण 8 में कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर कहा था ये सब इतना आसान नहीं होता। जिसके बाद से ये एपिसोड काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों ने इच्छा जाहिर की दोनों फिर से साथ आ जाएं। इस बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह सारा के घर पर पहुंचे हुए थे।

Kartik Aaryan

दरअसल, बीती रात सारा अली खान ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा सारा के एक्स कार्तिक आर्यन ने लाइमलाइट बटोरी। एक्टर को येलो रंग के कूर्ते में उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी सीरियस नजर आए और पैपराजी को पोज देने के बाद कार्तिक सारा के घर जाते हुए दिखे।

कार्तिक आर्यन का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने दूसरे रिलेशनशिप के कयास लगाने शुरू किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इन दोनों का पैचअप हो गया क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो दिल मिल रहे हैं'। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब कार्तिक और सारा एक पार्टी में साथ दिखे। इससे पहले कार्तिक ने गणेश उत्सव की पार्टी रखी थी जिसमें सारा शामिल हुईं थी।

बता दें कि, फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। खबरों की मानें तो सारा इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं। फिल्म लव आजकल के रिलीज होने के बाद यह खबरें आने लगी थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से कार्तिक और सारा को कम ही साथ देखा गया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+