Viral Video: कार्तिक आर्यन ने इस बच्चे से क्यों कहा "थिएटर में रोना मत"?

फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रोमोशन के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम में एक छोटे बच्चे के साथ क्यूट सी वी़डियो शेयर की है।

मुंबई, 16 मई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का प्रमोशन करने में लगे हैं। उनकी ये फिल्म 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट से बच्चे के साथ वीडियो शेयर की। उनकी ये वीडियो काफी वायरल भी हो रही है। इस वीडियो में कार्तिक बच्चे के साथ बातचीत कर उसे फिल्म देखने के लिए कह रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया क्यूट वीडियो

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। इस बीच कार्तिक आर्यन ने फिल्म के प्रोमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के साथ क्यूट सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने बच्चे से क्या कहा?

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी वीडियो शेयर की। जिसमें वह एक बच्चे से बात कर रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक बच्चे से कहते हैं कि, किसी को फिल्म का टिकट नहीं मिला क्योंकि उनके पास एडवांस बुकिंग नहीं थी। वैसे तुम आ रहे हो ना अपने मम्मी पापा के साथ तुम्हारी सीट बुक है। फैमिली के साथ आओ ये फैमिली फिल्म है बस थिएटर में रोना मत"।

कार्तिक की वीडियो को मिले लाखों व्यूज

कार्तिक की वीडियो को मिले लाखों व्यूज

कार्तिक आर्यन की ये वीडियो सभी को खूब पसंद आ रही है। वीडियो पर फैंस से लेकर सभी सेलेब्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। अभिनेता सान्या मल्होत्रा ​​​​और गायिका सोफी चौधरी ने वीडियो पर कमेंट कर हंसने का इमोजी भेजा। बता दें कि, इस वीडियो में अब तक कई लाखों व्यूज आ चुके हैं।

फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक मुख्य किरदार

फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक मुख्य किरदार

बात करें फिल्म 'भूल भुलैया 2' की तो इसमे कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री तब्बू, अंगद बेदी, संजय मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। वहीं परेस रावल और असरानी इस फिल्म में भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+