हादसे का शिकार हुए Kartik Aaryan! पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इस पर काबू पा रहा हूं', फैंस हुए परेशान
कार्तिक आर्यन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसकी वजह से उनके फैंस टेंशन में आ गए।
Kartik Aaryan Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी थी। इस बीच अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिससे उनके तमाम चाहने वाले टेंशन में आ गए।
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस की परेशानी बढ़ा दी। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कुछ अलग ही हादसा हो गया आज तो। अभी भी इस पर काबू पा रहा हूं। कल ही बता पाऊंगा क्या हुआ।" इस पोस्ट को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'कल'। अब एक्टर का ये पोस्ट देख हर कोई कमेंट सेक्शन में पूछ रहा है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हो गया।

कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वह कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं कि आखिर एक्टर के साथ ऐसा क्या हो गया। एक फैन ने लिखा, 'सस्पेंस बनाकर छोड़ दिया आपने सर।' वहीं एक ने लिखा, 'ऐसा क्या हो गया सब ठीक है ना?' एक ने लिखा, 'सारा अली खान ने फिर से ब्लॉक कर दिया क्या?' फिलहाल एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि कुछ फैंस का कहना है कि कार्तिक आर्यन किसी बड़े सरप्राइज का प्लान कर रहे हैं। अब आखिर ऐसा पोस्ट एक्टर ने क्यों किया ये तो कल ही वह बता पाएंगे। वहीं कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें कृति सेनन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे। जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications