अब 'पठान' की राह पर चला 'शहजादा', बुर्ज खलीफा में दिखाया गया फिल्म का ट्रेलर, देखें वीडियो
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। एक्टर इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन करते दिख रहे हैं। अब शाहरुख खान के बाद कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया है।
Shehzada Trailer On Burj Khalifa Dubai: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म से एक्टर बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। हाल ही में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'शहजादा' का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ। अब इसके बाद पूरी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर कार्तिक आर्यन की शहजादा का ट्रेलर दिखाया गया।

पठान के बाद बुर्ज खलीफा पर छाई शहजादा
बता दें कि, इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। इतना ही नहीं किंग खान के साथ फैंस ने झूमे जो पठान पर डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड किया। अब शाहरुख खान की राह पर कार्तिक आर्यन भी चल पड़े। हाल ही में, बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक दुबई के बुर्ज खलीफा पहुंचे और बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशनल टीज़र दिखाया।
बुर्ज खलीफा पर जगमगाया 'शहजादा' का ट्रेलर
आपको बता दें कि, दिल्ली-आगरा से लेकर कार्तिक आर्यन अब दुनिया भर में फिल्म शहजादा का प्रमोशन कर रहे हैं। बुधवार को कार्तिक इस फिल्म को प्रमोट करने दुबई पहुंचे। जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाया गया। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वालों की भीड़ मौजूद थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने अपने सभी फैंस से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो
फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भव्य तरीके से दिखाया गया। जिसने मौजूदा फैंस को एक्टर का दीवाना बना दिया। इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार्तिक ने ब्लैक जींस और टी शर्ट के साथ ग्रीन कोट पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सोशळ मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसमें कोई शक नहीं है लेकिन दुबई में शाहरुख की भीड़ अभूतपूर्व थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान नहीं हो सकता कोई'। एक ने लिखा-'विश्वास नहीं होता, तुम वहीं खड़े हो जहां शाह खड़े थे, तुम्हें शुभकामनाएं'।

कब रिलीज होगी फिल्म शहजादा
बात करें फिल्म शहजादा की तो, ये फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, मनीषा कोईराला, परेश रावल, रॉनित रॉय और सचिन खेडेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications