Shehzada Trailer Out: 'आ गया शहजादा', एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कार्तिक एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी करते नजर आए।

Shehzada Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। तब से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें कार्तिक आर्यन जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आए।

Kartik Aaryan

रिलीज हुआ शहजादा का ट्रेलर
3 मिनट 3 सेकेंड के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग भरपूर एक्शन, ड्रामा और रोमांस सभी कुछ देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरूआत कार्तिक से होती है वो कहते हैं कि, जब बात फैमिली पर आ जाए तो डिस्कशन नहीं करते एक्शन करते हैं। इसके बाद ट्रेलर में उनके साथ कृति सेनन नजर आती हैं। ट्रेलर में कार्तिक के जबरदस्त डॉयलॉग्स के अलावा कृति के साथ रोमांस करते नजर आए।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की एक बार फिर जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। परेश रावल कार्तिक के पिता का रोल निभाएंगे। शहजादा का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे हैं। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यहां देखें फिल्म शहजादा का जबरदस्त ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+