कार्तिक आर्यन ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'अगर मेरी एक भी फिल्म फ्लॉप हुई तो...'
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कार्तिक आर्यन ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है।
मुंबई, 2 सितंबर: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। कार्तिक ने साल 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कार्तिक आर्यन ने अच्छी खासी मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। ये बात सभी जानते हैं कि कार्तिक ने इंडस्ट्री में सिर्फ अपने दम पर ही सब हासिल किया है। मोस्ट टैलेंटेड कार्तिक आर्यन की दीवानगी भी कुछ कम नहीं है। हाल ही में एक्टर ने नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर पर खुलकर बात की है। कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

कार्तिक आर्यन को है ये डर
फिल्म 'भूल-भुलैया 2' की सक्सेस ने कार्तिक आर्यन के करियर को नया मोड़ दिया है। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि कार्तिक आर्यन कितने टैलेंटेड एक्टर हैं। लेकिन अपनी आदाकारी का जादू चलाने वाले कार्तिक को भी कहीं ना कहीं आउटसाइडर होने के नाते डर है।

आउटसाइडर होने पर क्या बोले?
इंडस्ट्री में गॉड फादर होने से कई चीजें आपके लिए आसान हो जाती हैं। वहीं, आउटसाइडर होने के भी अपने कई सारे नुकसान हैं। हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इन्हीं सब बातों पर अपनी राय रखी है। कार्तिक से जब सवाल किया गया कि इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने को लेकर उनकी क्या राय है? तो एक्टर ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी।

'मेरा करियर खत्म होने जैसा....'
कार्तिक ने कहा कि मैं नहीं जानता जिनके पास इंडस्ट्री में बैक है, उन्हें कैसा महसूस होता है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर मेरी कोई भी फिल्म फ्लॉप हुई तो ये मेरा करियर खत्म होने जैसा भी हो सकता है। मेरे पास ऐसा कोई नहीं है, जो उस लेवल का प्रोजेक्ट दिला सके।

कार्तिक ने बच्चों को दिया ये तोहफा
बताते चलें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' को कॉमिक बुक सीरीज में बदला जाएगा। इस कॉमिक बुक का नाम रूह बाबा की भूल भुलैया होगा। इसे लेकर कार्तिक आर्यन ने कहा कि ये मेरे छोटे फैंस के लिए एक तोहफा होगा।

कार्तिक का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही कियारा आडवाणी संग 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल 29 जून को दर्शकों के सामने होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आने वाले हैं।

फैंस कर रहे इंतजार
इन दोनों ही फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन में भी नजर आने वाले हैं। फैंस को कार्तिक की इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications